गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार तड़के इंदिरापुरम के अभय खंड में हुई मुठभेड़ में असद को मार गिराया गया। खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।

सूर्या की मां और बहन ने आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की गुहार लगाई थी। मां सरोज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए, जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा, मैं उसके लिए भी वैसी ही सजा चाहती हूं। मैंने 28 मई के बाद से अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देखा है। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। हालांकि, मेरा बड़ा बेटा दिव्यांग है। मुझे उम्मीद थी कि मेरा छोटा बेटा मेरा सहारा बनेगा, लेकिन अब उसे भी हमसे छीन लिया गया है।

सूर्या के परिवार ने बताया कि मेरे भाई और असद के बीच आठ महीने पहले किसी बात पर कहासुनी हुई थी। बकरीद के मौके पर असद ने सूर्या को मिलने के लिए बुलाया था। सूर्या अपने दोस्तों के साथ असद के पास गया था। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि आरोपियों ने सूर्या के पेट में चाकू से इस कदर वार किए कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं।

असद ने सूर्या के पेट में चार बार किए चाकू से वार : पुलिस ने बताया कि खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले सूर्या को असद ने बुलाकर पूछा था कि कभी बकरा कटते हुए देखे हो। आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने इनकार किया तो असद ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में चार बार वार किए। सूर्या जाने बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण वह नीचे गिर गया। घरवालों को जैसे ही जानकारी हुई, वे दौड़कर आए और उसे अस्?पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version