रांची। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 मई को आएंगे झारखंड। वे गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा लोकसभा सीट के माले उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को पता है कि अगले 20 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता, इसलिए उनकी ओर से राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया और एक झूठे केस में उन्हें फंसा जेल दिया गया। उन्होंने कहा कि तुम अगर जनतंत्र को जेल में कैद करोगे, तो जनतंत्र जेल से चलाकर दिखाएंगे। अगर हमने इस्तीफा दे दिया तो ये इनके लिए अच्छा है,जिस राज्य के अंदर में चुनाव हारेंगे, उस राज्य के मुख्यमंत्री को पकड़ कर जेल में डाल देंगे। लेकिन हम उनके ट्रैप में नहीं आने वाले हैं।’
केजरीवाल ने बीजेपी पर वन नेशन वन लीडर मिशन पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जीती तो वह विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल देगी। उन्होंने कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन्हें अब देश के 140 करोड़ लोगों का साथ चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आप एक छोटी पार्टी है, जिसकी दो राज्यों में सरकार है। 10 वर्ष पुरानी इस पार्टी को बीजेपी ने खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक साथ पार्टी के चार बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। लेकिन आप एक सोच है, जिसे जितना खत्म करने की कोशिश करेंगे, यह उतना ही बढ़ेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version