नई दिल्ली। नईदिल्ली भारतीय वायुसेना में महिला एवं पुरुष युवाओं के लिए भर्ती निकली है। जिसके तहत अविवाहित महिला और पुरुष युवाओं के लिए अग्नीवीर वायु के लिए फिर से आवेदन विंडो ओपन कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 1 फरवरी तक अग्निवीर वायु के लिए फार्म नहीं भरा था, वे आफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30-31 मार्च 2026 को होगा। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 12 जनवरी को की गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2026 थी।शैक्षणिक योग्यताःइंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रानिक्स / आटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा़ या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।आयु सीमाःइसके लिए अधिकतम 22 साल आयु सीमा तय की गई है। आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।वेतनमानः30,000 से लेकर 40, 000 रुपये तक वेतनमान निर्धारित किया गया है।ये रहेगी जाब प्रोफाइलःएयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, टेक्निकल आपरेशंस, सिक्योरिटी ड्यूटीज, लाजिस्टिक सपोर्ट, एयर बेस आपरेशंस।ऐसे करें आवेदनःआफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डाक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version