Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोयला माफिया एलबी सिंह के 160 करोड़ रुपये फ्रीज, धनबाद में अवैध खनन के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन

    July 29, 2026

    कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर

    July 29, 2026

    समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब, काशी में गरजे योगी

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोयला माफिया एलबी सिंह के 160 करोड़ रुपये फ्रीज, धनबाद में अवैध खनन के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
    • कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर
    • समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब, काशी में गरजे योगी
    • आंगनबाड़ी में 22,891 सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति, बिहार कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी
    • बिहार के हर शहर में बनेगी 1-2 किमी लंबी सिग्नेचर रोड
    • हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास
    • भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जंतर-मंतर की तर्ज पर रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
    • जामताड़ा में कांफर्जी पुलिस बनकर करता था वसूली, कट्टा-कारतूस और नकली जैप-5 आईडी के साथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास
    Blog

    हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास

    News MaatiBy News MaatiJuly 29, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। लोक सभा में बुधवार को सत्ता-पक्ष और विपक्ष में तकरार एवं हंगामे के बीच पेपर लीक रोकने संबंधी लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। विधेयक पर दो दिन में 10 घंटे से अधिक चली चर्चा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान उनकी ओर से इस्तेमाल एक ‘असंसदीय ‘ शब्द और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध आरोप को लेकर दोनों पक्षों में भारी तकरार हुई और सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। तीन बजे कार्यवाही पुन: शुरू होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब दिया और उसके बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान की। मंत्री के जवाब के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते रहे।

    श्री गांधी के भाषण के दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गृहमंत्री के विरुद्ध श्री गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि ‘वह इसकी पुष्टि करें या इसके लिए माफी मांगे।’ इस बात पर सदन में शोर शराबे के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही पहले ढाई बजे तक और फिर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    कार्यवाही शुरू होने पर विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है, क्या वह विद्यार्थियों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि विपक्ष के नेता को सार्वजनिक जीवन की बुनियादी प्रणाली की भी जानकारी नहीं हैं। श्री सिंह के पास कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग की भी जिम्मेदारी है और उन्होंने ही इस विधेयक को सदन में पेश किया था।

    श्री सिंह ने कहा कि श्री गांधी ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलायी गयीं, और इसका आदेश गृह मंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि गोली चलायी ही नहीं गयी और उनके साथ बहुत ही संयमित कार्रवाई की गयी। कहीं भी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है। गोली चलाने का आदेश कभी कोई मंत्री नहीं देता। इससे स्पष्ट है कि श्री गांधी में सार्वजनिक जीवन की जानकारियों का अभाव है।

    उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने यह भी कहा कि गृह मंत्री के काफिले में 30 गाड़ियां चलती हैं, यह भी गलत तथ्य है, गृह मंत्री के काफिले में इतनी गाड़ियां नहीं चलती। गृह मंत्री के विदेश जाने की बातें की गयीं, वह स्पष्ट करते हैं कि गृह मंत्री कभी विदेश गये ही नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का गैर जिम्मेदारी से बात कहना, शोभा नहीं देता।

    श्री सिंह ने कहा कि श्री गांधी 21 जुलाई को अचानक प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गये, उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं हटेंगे, उन्हें हटा दिया जाये। उन्होंने कहा कि वह बड़े बेगैरत होकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर से हटे। इसी संदर्भ में उन्होंने यह शेर पढ़ा ….. ‘बड़े बेआबरू होकर, तेरे कूचे से हम निकले.. बहुत निकले मेरे अरमां फिर भी कम निकले….’

    उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि आंदोलनकारियों पर जुल्म किये गये। श्री सिंह ने कहा कि असम में कांग्रेस के शासन काल में आंदोलनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ अत्याचार किये गये थे और बड़ी संख्या में छात्र मारे गये थे। शायद उन्होंने इसी के मद्देनजर ऐसा कहा है।

    श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने 152 बार पेपर लीक होने और करोड़ों विद्यार्थीयों और उनके परिवार के सदस्यों के पीड़ित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि श्रीमती वाड्रा को यह आंकड़ा कहां से मिला।

    उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की संख्या सात से बढ़कर 20 हो गयी है। सरकारी मेडिकल कालेज की संख्या 387 से बढ़कर 844 हो गयी है। मेडिकल शिक्षा के लिए सीटें बड़ी संख्या में बढ़ायी गयी हैं।

    डॉ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।” पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जांच के आदेश दिये गये। आरोपी पकड़े गये और वे जेल में हैं। यह विधेयक पेपर लीक को लेकर सरकार की गंभीरता और संवेदनशीलता को परिलक्षित करता है। इसमें आरोपियों के खिलाफ सजा और जुर्माने को बहुत बढ़ा दिया गया है। मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। अध्यक्ष ने विधेयक पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। मानसून सत्र का आज आठवां दिन था और इस दौरान यह पहला विधेयक था जो लोक सभा में पारित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कोयला माफिया एलबी सिंह के 160 करोड़ रुपये फ्रीज, धनबाद में अवैध खनन के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन

    July 29, 2026

    कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर

    July 29, 2026

    समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब, काशी में गरजे योगी

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,414

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,084

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026819
    Don't Miss
    Blog

    कोयला माफिया एलबी सिंह के 160 करोड़ रुपये फ्रीज, धनबाद में अवैध खनन के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन

    By News MaatiJuly 29, 20268

    रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, अवैध परिवजन, कोयला उठाने पर जबरन वसूली, लेवी से…

    कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर

    July 29, 2026

    समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब, काशी में गरजे योगी

    July 29, 2026

    आंगनबाड़ी में 22,891 सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति, बिहार कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कोयला माफिया एलबी सिंह के 160 करोड़ रुपये फ्रीज, धनबाद में अवैध खनन के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन

    July 29, 2026

    कांग्रेस शासनकाल में लगातार संकट में रहा छात्रों का भविष्यः अनुराग ठाकुर

    July 29, 2026

    समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब, काशी में गरजे योगी

    July 29, 2026

    आंगनबाड़ी में 22,891 सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति, बिहार कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    July 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.