पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक कोई बिल जमा नहीं करना होगा। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।,

नीतीश ने आगे लिखा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

बता दें लगातार नीतीश कुमार चुनाव से पहले कई बड़े ऐलान कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, एक करोेड़ युवाओं को नौकरी और शिक्षकों की बहाली का ऐलान किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version