रांची। झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर की पहली पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांके सेंट्रल महावीर मंडल के तत्वावधान में कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों लोग भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय अनिल टाइगर को श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अनिल टाइगर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने लंबे समय तक आजसू पार्टी के साथ जुड़कर काम किया था। उनकी हत्या इस तरह से हो जाएगी किसी ने कल्पना भी नहीं किया था। अनिल टाइगर के हत्यारे पुलिस के पकड़ में आना है उपलब्धि नहीं है। इसके पीछे जो षड्यंत्रकारी थे उनका खुलासा नहीं हुआ है। सुदेश ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किया और कहा कि इसके पीछे जो षड्यंत्र रचने वाले लोग थे। इसका भी खुलासा एक दिन जरूर किया जाएगा।वहीं कांके उप प्रमुख अजय बैठा ने कहा कि अनिल टाइगर जैसे सामाजिक व्यक्ति की हत्या समाज के लिए बहुत बड़ा क्षति है। आजसू नेता हकीम अंसारी ने अनिल टाइगर हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मौके पर अनिल टाइगर की पत्नी लता देवी ने अनिल टाइगर की हत्या को षड्यंत्र बताते हुए कहा कि वे पुलिस के खुलासा से संतुष्ट नहीं हैं और इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की।मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आजसू के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, हकीम अंसारी, अनुज महतो, महावीर मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो, प्रभात भूषण, अमन लाल शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version