नयी दिल्ली: अडाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने बृहस्पतिवार को 10,422 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीसीआईएल) का अधिग्रहण करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस अधिग्रहण के लिए दोनों कंपनियों ने एक पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अंबुजा सीमेंट्स पीसीआईएल के मौजूदा प्रवर्तक समूह पी प्रताप रेड्डी एवं परिवार से कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर खरीदेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version