
(रामगढ़)। अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को मंगरदाहा वन भूमि क्षेत्र से करीब 750 टन अवैध कोयला जब्त किया। बड़ी मात्रा में पाइप भी बरामद किए गए। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंपा। सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि मंगरदाहा के जंगल क्षेत्र में अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को तस्करी के उद्देश्य से एकत्रित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सीआईएसएफ की टीम ने अभियान चलाया और भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। मामले में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय ने कहा कि अवैध खनन से सरकारी खनिज संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे कार्यों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में इंस्पेक्टर मनोहर वरवा, एलएस मिंज, अजित सोरेन, रश्मि, एसआई अनिल कुमार राय, एएसआई सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मेटी, अतुल पंत, चेतना कुमारी सहित सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. वहीं सीसीएल की ओर से जीएम राजीव कुमार सिन्हा, सेल्स आॅफिसर निलेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी तबरेज आलम, जुनैद अंसारी, शंकर राम, रामप्रसाद बेदिया, रमेश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू (रामगढ़)। अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को मंगरदाहा वन भूमि क्षेत्र से करीब 750 टन अवैध कोयला जब्त किया। बड़ी मात्रा में पाइप भी बरामद किए गए। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंपा। सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि मंगरदाहा के जंगल क्षेत्र में अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को तस्करी के उद्देश्य से एकत्रित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सीआईएसएफ की टीम ने अभियान चलाया और भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। मामले में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय ने कहा कि अवैध खनन से सरकारी खनिज संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे कार्यों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में इंस्पेक्टर मनोहर वरवा, एलएस मिंज, अजित सोरेन, रश्मि, एसआई अनिल कुमार राय, एएसआई सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मेटी, अतुल पंत, चेतना कुमारी सहित सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. वहीं सीसीएल की ओर से जीएम राजीव कुमार सिन्हा, सेल्स आॅफिसर निलेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी तबरेज आलम, जुनैद अंसारी, शंकर राम, रामप्रसाद बेदिया, रमेश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू (रामगढ़)। अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को मंगरदाहा वन भूमि क्षेत्र से करीब 750 टन अवैध कोयला जब्त किया। बड़ी मात्रा में पाइप भी बरामद किए गए। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंपा। सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि मंगरदाहा के जंगल क्षेत्र में अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को तस्करी के उद्देश्य से एकत्रित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सीआईएसएफ की टीम ने अभियान चलाया और भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। मामले में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय ने कहा कि अवैध खनन से सरकारी खनिज संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे कार्यों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में इंस्पेक्टर मनोहर वरवा, एलएस मिंज, अजित सोरेन, रश्मि, एसआई अनिल कुमार राय, एएसआई सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मेटी, अतुल पंत, चेतना कुमारी सहित सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. वहीं सीसीएल की ओर से जीएम राजीव कुमार सिन्हा, सेल्स आॅफिसर निलेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी तबरेज आलम, जुनैद अंसारी, शंकर राम, रामप्रसाद बेदिया, रमेश रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

