Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
    • झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
    • रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » उपराष्ट्रपति ने कॉरपोरेट व ‘जनता के नेताओं’ से अनुसंधान एवं विकास में सहयोग करने की अपील की
    Lead News

    उपराष्ट्रपति ने कॉरपोरेट व ‘जनता के नेताओं’ से अनुसंधान एवं विकास में सहयोग करने की अपील की

    News MaatiBy News MaatiMay 27, 2024No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेलगावी (कर्नाटक): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कॉरपोरेट जगत और “जन सेवकों” से अपील की कि वे अनुसंधान और विकास में सहयोग करने के लिए हरसंभव प्रयास करें, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था के विकास और इसकी राजनयिक शक्ति में भी दिखाई देगा।

    धनखड़ ने एक ऐसी संस्कृति विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया जिसमें हर भारतीय फिट और तंदरुस्त हो। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश इस समय 2047 में ‘विकसित भारत’ की एक मैराथन मार्च का हिस्सा है।

    यहां आईसीएमआर- राष्ट्रीय पारम्परिक चिकित्सा विज्ञान संस्थान के 18वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “ हम आज अहम समय में जी रहे हैं। भारत में दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा रहता है और यह अब अपनी ताकत से बेखबर नहीं है। अब यह क्षमता विहीन देश नहीं रहा। यह एक उभरता हुआ देश है और इसके अभ्युदय को रोका नहीं जा सकता।”

    साल 1991 में केंद्रीय मंत्री रहने के दिनों को याद करते हुए धनखड़ ने कहा कि 1990 में हमारी अर्थव्यवस्था का आकार लंदन और पेरिस की अर्थव्यवस्था से भी छोटा था।

    उन्होंने कहा, “…देखिए हम इस समय कहां हैं! पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था हैं और ब्रिटेन से भी आगे हैं। उन्होंने हम पर 100 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया। (हम) फ्रांस से आगे हैं और आने वाले समय में हम जापान और जर्मनी से भी आगे होंगे। ये कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।”

    धनखड़ ने न सिर्फ बीमारी बल्कि इसके स्रोत को भी नियंत्रित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ध्यान एहतियात और रोकथाम पर होना चाहिए “जो हमारे पास पहले से मौजूद ज्ञान के प्रसार के माध्यम से किया जा सकता है।”

    उपराष्ट्रपति ने कहा, “ हमें देश में एक ऐसी संस्कृति विकसित करनी होगी जिसमें हर भारतीय फिट और स्वस्थ हो क्योंकि इस समय पूरा देश 2047 में विकसित भारत की मैराथन मार्च का हिस्सा है। आप सब इस मार्च का हिस्सा हैं। आपको फिट रहना है। ऐसा होने पर आकाश क्या, अंतरिक्ष में भी हमारे विकास की सीमा नहीं होगी और यह हो रहा है।”

    उन्होंने अनुसंधान एवं विकास की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यह एक लंबी और महंगी प्रक्रिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा, “ मैं कॉरपोरेट से अपील करता हूं, मैं जनता के नेताओं से अपील करता हूं। उन्हें अनुसंधान और विकास में सहयोग देने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। यह अनुसंधान और विकास हमारी अर्थव्यवस्था के विकास और हमारी राजनयिक शक्ति में भी प्रतिबिंबित होगा।”

    धनखड़ ने कहा, “जब यह देश कोविड से जूझ रहा था, तो आपको आश्चर्य होगा, हमने इससे निपटने के लिए 100 अन्य देशों की मदद की। वे (देश) कहते हैं–भारत सच्चा मित्र है। जब भारत अपनी बड़ी समस्या से जूझ रहा था तब हमें भी सहायता मिली। इसलिए मैं आपसे और कॉर्पोरेट के सभी लोगों से आग्रह करता हूं, कृपया आगे आएं और इन क्षेत्रों पर केंद्रित अनुसंधान, विकास, नवाचार, स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अपने सीएसआर का उपयोग करें। वे हमारा बहुत भला करेंगे।”

    उपराष्ट्रपति के मुताबिक आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और योग वाली भारत की समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा पद्धति “हमारे पूर्वजों के गहन ज्ञान का प्रमाण हैं।’’

    उन्होंने कहा कि ये विज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिकता का एक आदर्श मिश्रण हैं, जो मन, शरीर, आत्मा और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन पर जोर देता है।

    धनखड़ ने रेखांकित किया कि देश के पास दूरदर्शी नेतृत्व है। उन्होंने कहा,“ हम अंतरिक्ष में, जमीन पर, सड़कों पर, बुनियादी ढांचे में, समुद्र में, रक्षा में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं… स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए हर गांव को इस पवित्र कार्य में शामिल करना हमारे लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए।”

    उपराष्ट्रपति ने कहा, “ आजकल, हम देखते हैं कि लोग अवसाद में आ जाते हैं, लोग तनाव से प्रभावित हो जाते हैं। नई-नई तरह की बीमारियां इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि हम अपने सांस्कृतिक लोकाचार से थोड़ा हट रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    By News MaatiMarch 26, 202614

    रांची। रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह…

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026

    रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026

    रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.