
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगा।



उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही थी। एक बार फिर, मैं यह कहता हूं : इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।”
‘पीटीआई’ द्वारा भेजे गए प्रश्नों के एक अलग लिखित जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे।”
उन्होंने बताया, ‘‘हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे।”
लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं।
इसके अलावा उसे एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखित जवाब में कहा कि बल्कि पूर्वी भारत में भी, ‘‘हम लोगों से भारी समर्थन मिलता देख रहे हैं…
जिससे भुवनेश्वर, कोलकाता और बल्कि दिल्ली में भी मीडिया और राजनीति के कुछ वर्गों में लोगों की रात की नींद उड़ गयी है।”

