
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अडाणी समूह की सात कंपनियों को बाजार नियामक सेबी की तरफ से नोटिस भेजे जाने पर शुक्रवार को कहा कि यह उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति के हाथों ‘क्लीन चिट’ दिए जाने के समूह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘झूठे दावे का खोखलापन’ उजागर करता है।



अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सात को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने संबंधित-पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन और सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है।
इन कंपनियों ने सेबी से मिले नोटिस के बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है।

