Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026

    वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU
    • देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट
    • वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
    • वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
    • पापा ने सिखाया जनता के लिए जीना :निशांत
    • सोने के सिक्के, दो लॉकर, कई भूखंड और फ्लैट बरामद, गोपालगंज एसडीएम प्रेरणा सिंह और पति रितेश के ठिकानों पर एसवीयू की रेड
    • प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने टेका मत्था
    • हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सोने के सिक्के, दो लॉकर, कई भूखंड और फ्लैट बरामद, गोपालगंज एसडीएम प्रेरणा सिंह और पति रितेश के ठिकानों पर एसवीयू की रेड
    Blog

    सोने के सिक्के, दो लॉकर, कई भूखंड और फ्लैट बरामद, गोपालगंज एसडीएम प्रेरणा सिंह और पति रितेश के ठिकानों पर एसवीयू की रेड

    News MaatiBy News MaatiNovember 24, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। गोपालगंज की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) डा. प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के सात ठिकानों पर मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छापेमारी की। पटना, दानापुर, गोपालगंज और रोहतास में हुई कार्रवाई के दौरान दंपती की संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज और वित्तीय निवेश की जानकारी सामने आई। एसवीयू के अनुसार, दंपती के पास 2.82 करोड़ रुपये के जमीन-मकान का पता चला है। इसके अलावा अलग-अलग बैंक खातों में 39.40 लाख रुपये और अन्य वित्तीय संस्थाओं में 16.88 लाख रुपये के निवेश का ब्योरा मिला है।

    1.98 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप : एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच और सत्यापन में दंपती के पास वैध आय स्रोतों से एक करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई है। यह उनकी ज्ञात वैध आय से करीब 84 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर दोनों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी के दौरान सामने आए नए दस्तावेजों और संपत्तियों के सत्यापन के बाद इस राशि में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

    दानापुर में चार मंजिला मकान, कई भूखंड और फ्लैट : एसवीयू के सत्यापन में रितेश कुमार के नाम पर दानापुर के चंद्रशेखर नगर में 8100 वर्गफीट जमीन पर बना जी प्लस चार का मकान मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई गई है। इसी इलाके में उनके नाम पर 4.5 डिसमिल का एक अन्य भूखंड भी मिला है, जिसकी कीमत 36.74 लाख रुपये आंकी गई है। प्रेरणा सिंह के नाम पर रोहतास के सूर्यपुरा अंचल के नीमा में 16 डिसमिल जमीन (1.90 लाख रुपये) और दानापुर के सहजादपुर में 5.6 डिसमिल जमीन (43.71 लाख रुपये) का पता चला है।

    मां के साथ पत्नी के नाम पर भी फ्लैट : जांच में दंपती और प्रेरणा सिंह की मां सुनयना सिंह के नाम पर दानापुर स्थित सात्विका गैलेक्सी में 40.30 लाख रुपये का फ्लैट होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा पटना के एसकेपुरी स्थित आवास से धनबाद में फ्लैट खरीदने से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। एसवीयू इन दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों के स्वामित्व और निवेश की पड़ताल कर रही है।

    दिवाली से पहले खरीदे नौ लाख के छह सोने के सिक्के : छापेमारी के दौरान आभूषण खरीद से जुड़ी रसीद भी मिली है। इसके अनुसार, इसी साल पांच नवंबर को दिवाली से ठीक पहले अलंकार ज्वेलर्स से 10-10 ग्राम के छह सोने के सिक्के नौ लाख रुपये में खरीदे गए थे। इसके अलावा दंपती के अलग-अलग बैंक खातों में 39.40 लाख रुपये जमा होने और अन्य वित्तीय संस्थाओं में 16.88 लाख रुपये के निवेश का पता चला है। एसबीआई और पीएनबी में 10 लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) के दस्तावेज भी मिले हैं।

    दो बैंक लॉकर और एसडीएम बोर्ड वाली स्कार्पियो भी चर्चा में : तलाशी के दौरान एसबीआई की आनंदपुरी शाखा में दो लॉकर होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा दंपती के नाम पर हुंडई क्रेटा और होंडा एक्टिवा वाहन मिले हैं। एसवीयू ने एसडीएम गोपालगंज का बोर्ड लगी एक स्कार्पियो को बेनामी बताया है। जांच के दौरान रितेश कुमार की मां विद्यावती देवी के नाम पर दानापुर में 10 डिसमिल जमीन के कागजात भी मिले हैं। तलाशी में एएसडीएम हाजीपुर के बोर्ड से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए हैं।

    इन सात ठिकानों पर हुई छापेमारी : एसवीयू की टीम ने दंपती के विवेक बिहार कॉलोनी, गोला रोड, दानापुर स्थित आवास और रितेश कुमार के नई कैपिटल रोड, पटना स्थित कार्यालय में तलाशी ली। इसके अलावा गोपालगंज में एसडीएम का सरकारी आवास और कार्यालय, रितेश कुमार का आर्या नगर, बिक्रमगंज स्थित पैतृक आवास तथा गोसालडीह, रोहतास स्थित पैतृक आवास खंगाला गया। दंपती के एसकेपुरी, पटना स्थित जनकमुनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में भी छापेमारी की गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026

    वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    November 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Blog

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    By News MaatiNovember 24, 20261

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार…

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026

    वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    November 24, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU

    November 24, 2026

    देव दीपावली पर काशी में 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट

    November 24, 2026

    वैभव ने उड़ाया गर्दा, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    November 24, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

    November 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.