Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे

    November 9, 2026

    संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
    • बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे
    • संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी
    • रांची में लगेगी निशा भगत की प्रतिमा, आदिवासी संगठन ने किया एलान
    • बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी जर्जर बुलेटप्रूफ गाड़ी, जानें वजह
    • दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को ‘हिंदू विरोधी’ पार्टी बताया
    • शादी में दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर देंगे अनंत सिंह, छोटे बेटे के लिए भी मंगाई BMW
    • संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा : भागवत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा : भागवत
    India

    संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा : भागवत

    News MaatiBy News MaatiNovember 9, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के मुख्यालय और सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। मंच से बोलते हुए मोहन भागवत ने सबसे पहले वहां मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों और सभागार में बैठे सभी नागरिकों, महिलाओं और युवतियों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इसे बताने की आवश्यकता नहीं है लेकिन यह कार्यक्रम अपने आप में खास है। मोहन भागवत ने कहा, “आज दो कार्यक्रम हैं। एक भवन का उद्घाटन और दूसरा प्रचारकों पर आधारित स्मृति ग्रंथ का विमोचन। नितिन गडकरी के मन में जो विचार आया, वही मेरे मन में भी आया कि एक तपस्या है और दूसरा उसका परिणाम। आज हम दोनों का एक साथ अनुभव कर रहे हैं।” उन्होंने एक पुरानी कहानी सुनाते हुए अपनी बात समझाई। मोहन भागवत ने कहा कि आप सभी ने यह कहानी सुनी होगी। मैंने भी इसे उन्हीं के साथ सुना था। शेष जी एक कहानी सुनाया करते थे। कहानी के अनुसार, एक राजा अपनी सेना के साथ जंगल में रास्ता भटक गया। घूमते-घूमते वह एक स्थान पर पहुंचा, जहां एक झोपड़ी थी और दो-चार साधु बाबा साधना कर रहे थे। राजा ने उनसे कहा कि हम सभी थक गए हैं और हमें भोजन, पानी तथा ठहरने की व्यवस्था चाहिए। आपके पास तो ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं दिखतीं लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि ये कहां मिलेंगी?

    ऋषियों ने कहा कि सामने वाले जंगल में जाइए, वहां सारी व्यवस्था हो जाएगी। राजा अपनी सेना के साथ वहां पहुंचा और उसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गईं। उन्होंने रातभर आराम किया और अगली सुबह तरोताजा होकर वापस लौटे।
    राजा ने पहले उन तपस्वियों से पूछा कि यह व्यवस्था किसने की थी। उन्होंने कहा कि हमने ही की थी। राजा ने पूछा कि फिर आप यहां क्यों रहते हैं और वहां क्यों नहीं रहते? ऋषियों ने कहा कि हम यहां साधारण और अभावपूर्ण परिस्थितियों में रहते हैं ताकि वहां आप जैसे लोगों के लिए सारी व्यवस्थाएं कर सकें।

    मोहन भागवत ने कहा कि संघ के संस्थापक ने इस सिद्धांत को बहुत पहले ही समझ लिया था। वे देश की उन्नति के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों के अनुभवी कार्यकर्ता थे। अपने अनुभव से उन्होंने सीखा कि मनुष्य को अच्छा बनाओ, तो सब कुछ अच्छा हो जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तब से लेकर आज तक व्यक्ति निर्माण की पद्धति के रूप में काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्ष पूरे किए हैं और आज भी आगे बढ़ रहा है। यह किसी की कृपा से नहीं बल्कि स्वयंसेवकों के कर्तत्व और समर्पण के कारण संभव हुआ है। हमें काम तेजी से करना है क्योंकि समय के साथ हमारी होड़ लगी हुई है। बिगड़ने की गति और सुधार की गति के बीच सही तालमेल बनाकर आगे बढ़ना है।
    इसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक किसी न किसी रूप में काम करता है, कुछ समय देता है और उसी के अनुसार अपना जीवन जीता है। स्वयंसेवक दो तरह से योगदान देते हैं। जो लोग समय नहीं दे पाते, वे भी अपने जीवन और आचरण के माध्यम से एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

    भागवत ने प्रचारकों के जीवन पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मनुष्य स्वभाव के जितने प्रकार हैं, मनुष्यों के कर्तत्व के कम-ज्यादा जितने स्तर हैं, मनुष्य को गुणों में जितने प्रकार हैं, सबका अपना अलग-अलग है लेकिन एक फीचर कॉमन है। यह है उनका समर्पण। उन्होंने कहा, “और उसके लिए अब हम क्या कहें, हम सब, मैं प्रचारक हूं। आपने प्रचारक देखे हैं, देख रहे हैं। तो हमारे लिए तो अब आम बात हो गई 100 साल के बाद। प्रचारक निकलते ही हैं। ऐसा हो गया।”

    भागवत ने कहा कि अभी मुझे बाहर भी जाना पड़ता है, देश के बाहर भी, तथाकथित विकसित देशों में जाना पड़ता है। वहां का समाज बड़ा व्यवस्थित है, ज्ञानी है और कर्तत्व संपन्न है। ऐसे लोगों में भी जाना पड़ता है, तो मैं देखता हूं कि उनको यह आश्चर्य लगता है कि ये व्यक्ति संघ में कैसे तैयार होते हैं? मिलता कुछ नहीं लेकिन सौ साल से सब लोग काम कर रहे हैं। सब आयु के लोग हैं और कुछ लोग तो अपना पूरा जीवन दे देते हैं। उसका उनको धन्यवाद भी नहीं मिलता।

    संघ प्रमुख ने कहा कि 100 साल के बाद पुस्तकें लिखी जा रही हैं प्रचारकों पर, यह बात ठीक है लेकिन कभी किसी प्रचारक ने इसकी अपेक्षा नहीं की थी और न करेगा क्योंकि मिलना कुछ है नहीं। वो भाग्य से कुछ सिर पर गिर गया तो गिर गया। दूसरी बात है कि लिखने वाले भी इसलिए नहीं लिखते, थोड़ा बहुत तो प्रेम रहता है, जिनके साथ काम किया उनके बारे में कृतज्ञता रहती है, स्नेह रहता है। वह एक परिणाम रहता है लेकिन उससे ज्यादा वो कहते हैं कि ऐसे जीवन लोगों के सामने आने चाहिए। तो प्रचारक के लिए कुछ भी नहीं है, केवल संघ है, संघ ही संघ है और कुछ नहीं है। ऐसी उसकी मन: स्थिति है और वो काम करता है तो उसके प्रति एक स्वाभाविक पूज्यता रहती है। उस कृतज्ञता के कारण, स्नेह के कारण यह पुस्तक आपके सामने आई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को ‘हिंदू विरोधी’ पार्टी बताया

    November 9, 2026

    मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल

    November 8, 2026

    बस्तर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, बोले- जंगलों से नक्सली खत्म, लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा बरकरार

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,448

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,153

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026854
    Don't Miss
    Jharkhand

    साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    By News MaatiNovember 9, 202610

    साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार देर रात टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की…

    बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे

    November 9, 2026

    संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी

    November 9, 2026

    रांची में लगेगी निशा भगत की प्रतिमा, आदिवासी संगठन ने किया एलान

    November 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे

    November 9, 2026

    संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी

    November 9, 2026

    रांची में लगेगी निशा भगत की प्रतिमा, आदिवासी संगठन ने किया एलान

    November 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.