Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    September 20, 2026

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026

    झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र
    • हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान
    • झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video
    • करम पर्व प्रकृति के साथ जनजातीय समाज के गहरे संबंध का प्रतीक : राज्यपाल
    • झारखंड में 22 अक्टूबर से सरकारी डॉक्टर करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
    • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस का नोटिस, तीन दिनों में जवाब मांगा
    • आसमान में गूंजी भारत-जापान की दोस्ती, तेजस में उड़े दोनों वायु सेना प्रमुख
    • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भव्य द्वारका मंदिर का 3डी पंडाल का करेगा निर्माण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में 22 अक्टूबर से सरकारी डॉक्टर करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
    Blog

    झारखंड में 22 अक्टूबर से सरकारी डॉक्टर करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

    News MaatiBy News MaatiSeptember 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सरकारी चिकित्सकों से जुड़े सेवा मामलों को लेकर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) ने आंदोलन का निर्णय लिया है। रविवार को आईएमए भवन में हुई संघ की जनरल बाडी मीटिंग में राज्य के विभिन्न जिलों से 120 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। बैठक में डायनेमिक एसीपी, नियमित नियुक्ति, संविदा नियुक्ति नियमावली और सेवानिवृत्ति आयु सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चिकित्सकों ने केंद्र और बिहार की व्यवस्था के अनुरूप सेवा लाभ देने की मांग की। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 22 अक्टूबर से राज्य के करीब 1200 सरकारी डॉक्टर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। इसका सीधा असर सदर अस्पताल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों पर पड़ेगा। झासा सचिव डॉ. मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि आंदोलन से पहले अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सकों की मांगों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए सरकार को बातचीत और समाधान का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो तय कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन आगे बढ़ेगा। संघ ने आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी विभाग पर होने की बात कही।

    20 साल में चार एसीपी की मांग : बैठक में डॉ. अजित कुमार ने डायनेमिक एसीपी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। झासा के अनुसार, वर्ष 2015 में विशेषज्ञ चिकित्सक संवर्ग का गठन किया गया था, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एसीपी की स्पष्ट व्यवस्था अब तक नहीं बन सकी है। संघ केंद्र और बिहार की तर्ज पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एसीपी चाहता है। वहीं एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए नए फामूर्ले से 20 वर्षों में चार डायनेमिक एसीपी देने की मांग रखी गई। संघ ने दंत चिकित्सकों की सेवा व्यवस्था का भी हवाला दिया। झासा के अनुसार, झारखंड में दंत चिकित्सकों को तीन डायनेमिक एसीपी मिलते हैं, जबकि केंद्र और बिहार में चार एसीपी की व्यवस्था है।

    रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हो : डॉ. विमलेश सिंह
    झासा अध्यक्ष डॉ. विमलेश सिंह ने सरकारी चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियमित बहाली की मांग उठाई। संघ के अनुसार, जेपीएससी के माध्यम से भरे जाने वाले चिकित्सकों के 1422 पद अभी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की गई। संघ का कहना है कि चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए पहले राज्य में स्वीकृत पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए। संविदा चिकित्सक नियुक्ति नियमावली को लेकर भी संघ ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। चिकित्सकों का कहना है कि राज्य के योग्य चिकित्सकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बाद ही दूसरे राज्यों से संविदा पर चिकित्सकों को लाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

    67 से 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति का विरोध : सरकारी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 67 से घटाकर 65 वर्ष किए जाने के निर्णय पर भी झासा ने विरोध जताया। संघ ने कहा कि चिकित्सकों की सेवा शर्तों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों से पहले संबंधित संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा होनी चाहिए। बैठक में चिकित्सकों ने सेवा लाभ और पदोन्नति से जुड़े मामलों के समयबद्ध समाधान की भी मांग रखी। झासा के डॉ. अजित कुमार ने कहा कि सरकार चिकित्सकों की कमी की बात करती है, जबकि राज्य में बड़ी संख्या में स्वीकृत पद रिक्त हैं। ऐसे में पहले रिक्त पदों पर नियुक्ति और मौजूदा चिकित्सकों से जुड़े लंबित सेवा मामलों का समाधान जरूरी है।

    बैठक में झासा के अध्यक्ष डॉ. विमलेश सिंह, सचिव डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, संयोजक डॉ. शरद कुमार, डॉ. पीपी शाह, डॉ. स्टीफन खेस, डॉ. मोहन पासवान, डॉ. खालिद अहमद, डॉ. चमन भारद्वाज, डॉ. संजय कुजूर, डॉ. आशुतोष तिग्गा, डॉ. बालकृष्ण महतो, डॉ. सब्यसाची मंडल, डॉ. अनुपम किशोर, डॉ. एस. बास्की, डॉ. सुजीत कश्यप, डॉ. प्रीतेश, डॉ. अखिलेश झा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. रंजू, डॉ. रश्मि प्रसाद, डॉ. अजित कुमार, डॉ. विकास, डॉ. रोहित, डॉ. मुकेश, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. रवि, डॉ. विवेक विद्यार्थी समेत विभिन्न जिलों से आए चिकित्सक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026

    झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video

    September 20, 2026

    करम पर्व प्रकृति के साथ जनजातीय समाज के गहरे संबंध का प्रतीक : राज्यपाल

    September 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,435

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,123

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    By News MaatiSeptember 20, 20261

    पटना। राजधानी के बापू सभागार में आयोजित लव-कुश सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026

    झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video

    September 20, 2026

    करम पर्व प्रकृति के साथ जनजातीय समाज के गहरे संबंध का प्रतीक : राज्यपाल

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    September 20, 2026

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026

    झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video

    September 20, 2026

    करम पर्व प्रकृति के साथ जनजातीय समाज के गहरे संबंध का प्रतीक : राज्यपाल

    September 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.