Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    September 12, 2026

    रांची : राजन तिर्की हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    September 12, 2026

    खत्म होगी डॉलर की दादागिरी! ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर दिया जोर

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
    • रांची : राजन तिर्की हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद
    • खत्म होगी डॉलर की दादागिरी! ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर दिया जोर
    • पटना में अब AI संभालेगा ट्रैफिक की कमान, 30-40 मिनट पहले मिलेगा जाम का अलर्ट
    • विदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश
    • गढ़वा थाना प्रभारी के घर बड़ा कांड, पांच लाख चोरी
    • रिमिक्स फॉल में नहाने के दौरान डूबने से रांची के छात्र की मौत
    • डॉ. सीमा सिंह ने संभाला भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार, कहा-संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना प्राथमिकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
    Blog

    ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    News MaatiBy News MaatiSeptember 12, 2026Updated:September 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के नई दिल्ली घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस के भारत के दृष्टिकोण को स्वीकार कर सदस्यों देशों ने आतंकवाद का पालन-पोषण करने वाले देशों को कड़ा संदेश दिया। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए समीा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की ब्रिक्स की घोषणा भी भारतीय कूटनीति की सफलता रही। वैश्विक सामरिक-कूटनीति के भारी उथल-पुथल के वर्तमान दौर में ब्रिक्स राष्ट्राध्यक्षों की पहले दिन की बैठक के उपरांत आतंकवाद समेत तमाम अहम मुद्दों पर साझा घोषणा सम्मेलन की उपलब्धि रही।

    ब्रिक्स के साझा घोषणापत्र में वैश्विक आतंकवाद, अवैध वित्तीय लेन-देन, साइबर धोखाधड़ी और उभरते सीमा-पार स्कैम नेटवर्क के खिलाफ सदस्य देशों का एकजुट रूख स्पष्ट किया गया। आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी तरह का अंतर किए कठोर रूख अपनाने की भारत के दृष्टिकोण समेत सुरक्षा से जुड़े नतीजों पर चर्चा करते हुए सदस्य देशों ने पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की निंदा की।

    इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए थे। पहलगाम हमले के जवाब में ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सैन्य कार्रवाई की थी और इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन दिनों का संक्षिप्त सैन्य संघर्ष हुआ था। आतंकवाद के संबंध में ब्रिक्स घोषणापत्र में साफ कहा गया कि आतंक की सभी हरकतें आपराधिक और अनुचित हैं। चाहे उनका मकसद कुछ भी हो, और वे कभी भी, कहीं भी और किसी के भी द्वारा की गई हों।

    आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों से निपटने के अपने संकल्प को दोहराते हुए ब्रिक्स नेताओं ने आतंकवादियों की सीमा-पार आवाजाही रोकने, आतंकी फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने और उनके सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंडों को छोड़ने की भारत के नजरिए के अनुरूप आतंकवाद के किसी भी रूप के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति इस चुनौती से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई गई।

    ब्रिक्स देशों ने घोषणापत्र में यह बात भी दोहरायी कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। आतंकी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया कि हम आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस सुनिश्चित करने और आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आग्रह करते हैं।”

    ब्रिक्स ने यह दो टूक कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे निपटने की मुख्य जिम्मेदारी देशों की है जिसका पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची : राजन तिर्की हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    September 12, 2026

    खत्म होगी डॉलर की दादागिरी! ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर दिया जोर

    September 12, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश

    September 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,431

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,119

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026843
    Don't Miss
    Blog

    ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    By News MaatiSeptember 12, 20264

    नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के नई दिल्ली घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस…

    रांची : राजन तिर्की हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    September 12, 2026

    खत्म होगी डॉलर की दादागिरी! ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर दिया जोर

    September 12, 2026

    पटना में अब AI संभालेगा ट्रैफिक की कमान, 30-40 मिनट पहले मिलेगा जाम का अलर्ट

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस को स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    September 12, 2026

    रांची : राजन तिर्की हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    September 12, 2026

    खत्म होगी डॉलर की दादागिरी! ब्रिक्स ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर दिया जोर

    September 12, 2026

    पटना में अब AI संभालेगा ट्रैफिक की कमान, 30-40 मिनट पहले मिलेगा जाम का अलर्ट

    September 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.