Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    August 6, 2026

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक
    • जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
    • असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़
    • जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा
    • उच्च न्यायालय ने एसीबी में लंबित सभी प्रारंभिक जांचों की स्थिति पर मांगी सीलबंद रिपोर्ट
    • जेपीएससी आंदोलनरत छात्रों की अपील, हेमंत काका जेपीएससी को बचाईए
    • लोन रिकवरी में एजेंट की नहीं चलेगी दादागिरी, मोबाइल अनलॉक में देरी पर हर घंटे का 250 रुपये देना होगा मुआवजा, इस दिन लागू होंगे RBI के नए नियम
    • जेन-जी देशविरोधी नहीं, उनकी शिकायतें वास्तविक, मोहन भागवत का बड़ा बयान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » लोन रिकवरी में एजेंट की नहीं चलेगी दादागिरी, मोबाइल अनलॉक में देरी पर हर घंटे का 250 रुपये देना होगा मुआवजा, इस दिन लागू होंगे RBI के नए नियम
    Blog

    लोन रिकवरी में एजेंट की नहीं चलेगी दादागिरी, मोबाइल अनलॉक में देरी पर हर घंटे का 250 रुपये देना होगा मुआवजा, इस दिन लागू होंगे RBI के नए नियम

    News MaatiBy News MaatiAugust 6, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी के दौरान होने वाली मनमानी, धमकी और उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए सख्स गाइडलाइन जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब रिकवरी एजेंट न तो कर्जदार को बार-बार फोन या मैसेज कर परेशान कर सकेंगे और न ही रिश्तेदारों, दोस्तों या कोवर्कर्स पर दबाव बना सकेंगे। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन लोन के मामलों में भी बैंक अब मनमाने तरीके से फोन लॉक नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर हर घंटे 250 रुपये मुकावजा देना पड़ सकता है। ये सभी नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। आरबीआई का कहना है कि नए नियमों का मकसद लोन रिकवरी (loan recovery ) की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल बनाना है, ताकि लोन लेने वाला व्यक्तिओं यानी कर्जदारो के अधिकारों की रक्षा हो सके।

    सुबह 8 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद नहीं कर सकेंगे कॉल : नए नियमों के मुताबिक रिकवरी एजेंट केवल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही कर्जदार से संपर्क कर सकेंगे। बकाया लोन के लिए बार-बार कॉल, मैसेज या धमकी भरे फोन करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आरबीआई ने साफ किया है कि रिकवरी एजेंट किसी भी हाल में कर्जदार को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा नहीं कर सकते। वे सोशल मीडिया पर उसकी जानकारी, फोटो, ऑडियो या वीडियो भी साझा नहीं कर सकेंगे।

    रिश्तेदारों और दोस्तों को परेशान करने पर रोक : अक्सर शिकायतें मिलती थीं कि रिकवरी एजेंट लोन लेने वाला शख्स के परिवार, दोस्तों या ऑफिस के सहकर्मियों को फोन कर दबाव बनाते हैं। नए नियमों के बाद इस तरह की कार्रवाई पर पूरी तरह रोक रहेगी। लोन से जुड़ी बातचीत केवल कर्जदार या उसके गारंटर से ही की जा सकेगी।

    पहली विजिट से पहले देनी होगी सूचना : अब बैंक को रिकवरी एजेंट की पहली विजिट से पहले ग्राहक को इसकी जानकारी देनी होगी। यदि बैंक रिकवरी एजेंसी बदलता है, तो इसकी सूचना भी तुरंत देनी होगी। साथ ही, हर रिकवरी एजेंट के पास बैंक का अधिकृत पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) होना अनिवार्य होगा।

    मेडिकल इमरजेंसी, शादी या शोक के समय नहीं होगी वसूली : आरबीआई ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है कि मेडिकल इमरजेंसी, परिवार में मृत्यु या शादी जैसे संवेदनशील अवसरों पर रिकवरी एजेंट घर जाकर वसूली की कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके अलावा, बैंक ऐसे इंसेंटिव या कमीशन भी नहीं दे सकेंगे, जिससे रिकवरी एजेंट ग्राहकों के साथ सख्ती या गलत व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित हों।

    गलत रिकवरी पर बैंक को देना होगा मुआवजा : यदि किसी गलत या गैरकानूनी रिकवरी कार्रवाई से ग्राहक को नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई की जिम्मेदारी बैंक की होगी। सभी बैंकों को रिकवरी से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Mechanism) भी बनाना होगा। साथ ही, लोन रिकवरी से जुड़ी सभी कॉल की रिकॉर्डिंग कम से कम 6 महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। केवल IIBF से प्रमाणित और प्रशिक्षित रिकवरी एजेंट ही वसूली का काम कर सकेंगे।

    मोबाइल फोन लोन पर भी बदले नियम
    आरबीआई ने फाइनेंस पर खरीदे गए मोबाइल फोन के लिए भी नए नियम तय किए हैं।
    बैंक केवल उसी मोबाइल को लॉक कर सकेंगे, जिसका लोन बकाया हो।
    किसी दूसरे लोन की वसूली के लिए मोबाइल लॉक नहीं किया जा सकेगा।
    30 दिन की देरी के बाद ही सीमित प्रतिबंध लगाए जा सकेंगे।
    60 दिन की देरी के बाद ही पूरी तरह लॉक करने की अनुमति होगी।

    कॉल, SMS और SOS सेवा बंद नहीं होगी : मोबाइल लॉक होने की स्थिति में भी बैंक इनकमिंग कॉल, एसएमएस और इमरजेंसी SOS जैसी जरूरी सेवाएं बंद नहीं कर सकेंगे। साथ ही, ऐसी पाबंदियां भी नहीं लगाई जा सकेंगी, जिनसे ग्राहक का कामकाज प्रभावित हो।

    मोबाइल अनलॉक में देरी पर हर घंटे का 250 रुपये देना होगा मुआवजा : यदि ग्राहक बकाया राशि चुका देता है, तो बैंक को एक घंटे के भीतर मोबाइल की सभी सुविधाएं बहाल करनी होंगी। इसमें देरी होने पर बैंक को 250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मुआवजा देना होगा। इसके अलावा बैंक या रिकवरी एजेंसी ग्राहक के मोबाइल में मौजूद कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज, कॉल लॉग या लोकेशन डेटा तक पहुंच नहीं बना सकेगी। लोन पूरी तरह चुकाने के बाद मोबाइल लॉक करने वाली तकनीक भी हटानी होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    August 6, 2026

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,102

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    By News MaatiAugust 6, 20261

    रांची। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के…

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    August 6, 2026

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा

    August 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.