Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
    • जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
    • राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर बढ़ाया सस्पेंस, आज खोल सकती है पत्ता
    Jharkhand

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशी को लेकर बढ़ाया सस्पेंस, आज खोल सकती है पत्ता

    News MaatiBy News MaatiJune 7, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जहां झामुमो और कांग्रेस ने रविवार को एकजुटता दिखाई, वहीं भाजपा ने सस्पेंस बढ़ा दिया। भाजपा ने रविवार को भी अपना पत्ता नहीं खोला। उसके संभावित उम्मीदवार गौरव वल्लभ रविवार को भी पार्टी के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। भाजपा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उद्योगपति परिमल नथवाणी को समर्थन देने को लेकर भी कयास लगते रहे। इसपर भाजपा के किसी नेता ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। विधायकों को भी सस्पेंस में रखा गया। भाजपा सहित एनडीए के घटक दलों को सिर्फ इतना कहा गया कि सोमवार को नामांकन में शामिल होने के लिए तैयार रहें। भाजपा विधायकों से प्रस्तावक के रूप में सादे नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

    रविवार को शाम में भाजपा विधायक दल की बैठक भी हुई, जिसमें तय हुआ कि सोमवार को सुबह नौ बजे मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के आवास पर जुटकर सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचेंगे, जहां निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। परिमल नथवाणी का नामांकन करना तय माना जा रहा है। वह दिल्ली से वापस रांची पहुंच भी चुके हैं। कयास लगाया जा रहा है कि गौरव वल्लभ भी नामांकन कर सकते हैं। यह तभी संभव है जब एनडीए के 10-10 विधायक दोनों के प्रस्ताव बनें। पूरी स्थिति सोमवार को ही स्पष्ट हो सकेगी।

    इधर हेमंत सोरेन ने बनायी रणनीति : इधर, रविवार को देर शाम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गगठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव से संबंधित रणनीति एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सत्तारूढ़ दल के दोनों उम्मीदवार बैद्यनाथ राम तथा प्रणव झा भी उपस्थित रहे।

    एकजुट रहने की अपील : मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में गठबंधन के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    साथ ही नामांकन पत्र में प्रस्तावक विधायकों के भी हस्ताक्षर कराए गए। बैठक के बाद सभी ने एक साथ वहां डिनर भी किया। इससे पहले, कांग्रेस के पर्यवेक्षकों भूपेश बघेल तथा अजय शर्मा की सुबह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर दोबारा मुलाकात हुई। इस दौरान राज्यसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यवेक्षकों ने दावा किया कि कहीं कोई गतिरोध नहीं है। सोमवार को झामुमो और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे।

    महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है। अजय शर्मा ने कहा कि वे कल (शनिवार) भी कह रहे थे कि उनके उम्मीदवार दोनों सीटों पर चुनाव जीतेंगे। वहीं, भूपेश ने शाम में मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की प्रस्तावित बैठक की जानकारी दी।

    नामांकन की आज अंतिम तिथि : सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम तथा कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा का नामांकन दाखिल करना तो तय है, लेकिन एनडीए की ओर से गौरव वल्लभ या परिमल नथवाणी या दोनों नामांकन दाखिल करेंगे। शनिवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य वी विजय साई रेड्डी ने भी पर्चा खरीदा था। उनके नामांकन की उम्मीद नहीं है। वहीं, पर्चा खरीदने वाले झारखंड उलगुलान मोर्चा के रवि पीटर ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। बताया जाता है कि उन्हें प्रस्तावक ही नहीं मिला।

    नथवाणी या गौरव वल्लभ को चार विधायकों का जुटाना होगा समर्थन : यह तय है कि नामांकन वापसी क बाद परिमल नथवाणी या गौरव वल्लभ में कोई एक ही चुनाव मैदान में रहेंगे।ऐसे में उन्हें चार और विधायकों का समर्थन जुटाना होगा। एनडीए के 24 विधायकों का समर्थन उनके पास पहले से रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सिस्टम हुआ फेल तो समाज आया आगे, श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर खुद बना दी सड़क, दो वर्षों से खराब सड़क से लोगों को हो रही थी परेशानी

    June 23, 2026

    बीआइटी मेसरा की छात्रा अक्षिता के साथ आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप लेंगे सात फेरे

    June 23, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: पप्पू यादव ने तेजस्वी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 100 करोड़ की हुई डील

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    By News MaatiJune 25, 20261

    नई दिल्ली। देश में लगाए गए आपातकाल के 51 साल पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार…

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.