Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    CISCE: 96.8 प्रतिशत अंक लाकर निरमित सिंह ने बढ़ाया रांची का मान

    April 30, 2026

    रांची में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी
    • CISCE: 96.8 प्रतिशत अंक लाकर निरमित सिंह ने बढ़ाया रांची का मान
    • रांची में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की थी हत्या, तीन गिरफ्तार
    • रांची में लोकभवन से होगी जनगणना की शुरूआत, एक मई से होगी मकानों की गिनती
    • चाईबासा में मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर
    • बिहार में बनेगा विश्वामित्र पथ, कोइलर से बक्सर तक होगा गंगा पथ का विस्तार, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • एग्जिट पोल: बंगाल में ढहा ममता का किला, पहली बार बीजेपी सरकार!
    • बंगाल में बंफर वोटिंग : छिटपुट हिंसा के बीच 91.41 प्रतिशत मतदान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बंगाल में बंफर वोटिंग : छिटपुट हिंसा के बीच 91.41 प्रतिशत मतदान
    Blog

    बंगाल में बंफर वोटिंग : छिटपुट हिंसा के बीच 91.41 प्रतिशत मतदान

    News MaatiBy News MaatiApril 29, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में भी छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान हुआ। राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सात जिलों की 142 सीटों के लिए 91.41 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना चार मई को होगी और नतीजे भी दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 07 बजे शुरू हुए मतदान के बीच 9 बजे तक करीब 18 प्रतिशत, 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत, दोपहर 01 बजे तक 61.11 प्रतिशत तथा दोपहर 03 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पूर्व बर्धमान में सबसे अधिक 93.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम कोलकाता दक्षिण में 87.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा हुगली जिले में 91.41 प्रतिशत, हावड़ा में 90.93 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। नदिया जिले में 91.35 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 91.39 प्रतिशत तथा दक्षिण 24 परगना में 91.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    दूसरे और आखिरी चरण में कुल 1,448 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर आमने-सामने हैं। इसके अलावा राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम, अरूप बिश्वास, जावेद खान, सुजीत बसु, शशि पांजा समेत सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार के कई मंत्री, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी और दीप्शिता धर शामिल हैं। इसके अलावा आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुईं डॉक्टर की मां रत्ना देवनाथ एवं संदेशखाली आंदोलन का चेहरा रेखा पात्र भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हैं।

    दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया और पूर्व बर्धमान की 142 सीटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। इसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी मतदान प्रक्रिया पर पूरे दिन नजर बनाये रही। मतदान वाले इलाकों में केंद्रीय बलों की 2,231 कंपनियों यानी दो लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। सबसे अधिक 274 कंपनियां केंद्रीय बल की तैनाती राजधानी कोलकाता में की गई। जबकि पूर्व बर्दवान जिले में 263, हुगली (ग्रामीण)क्षेत्र में 236 कंपनी तैनात रही। इसके साथ ही करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया था।

    हालांकि, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कई स्थानों से हिंसा और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई। मतदान शुरू होने से पहले नदिया जिले के चापड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 53 पर जाने के दौरान भाजपा एजेंट मुशर्रफ मीर पर हमला किया गया। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने एजेंट को बुरी तरह पीटा और उनका सिर फोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    CISCE: 96.8 प्रतिशत अंक लाकर निरमित सिंह ने बढ़ाया रांची का मान

    April 30, 2026

    रांची में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,373

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,040

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026787
    Don't Miss
    Blog

    ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

    By News MaatiApril 30, 20264

    नई दिल्ली । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई…

    CISCE: 96.8 प्रतिशत अंक लाकर निरमित सिंह ने बढ़ाया रांची का मान

    April 30, 2026

    रांची में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

    April 29, 2026

    रांची में लोकभवन से होगी जनगणना की शुरूआत, एक मई से होगी मकानों की गिनती

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    CISCE: 96.8 प्रतिशत अंक लाकर निरमित सिंह ने बढ़ाया रांची का मान

    April 30, 2026

    रांची में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

    April 29, 2026

    रांची में लोकभवन से होगी जनगणना की शुरूआत, एक मई से होगी मकानों की गिनती

    April 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.