
रांची। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने देर रात राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं और वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 40 से अधिक अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस फेरबदल में फील्ड पोस्टिंग के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी दिन इससे पहले आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।



वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा
मनोज कौशिक (2001 बैच): अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के ADG के साथ अब ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। पंकज कम्बोज (2005 बैच): झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD के साथ IG मानवाधिकार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। नरेन्द्र कुमार सिंह (2006 बैच), इन्हें IG अभियान बनाया गया है और IG पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिकारी का नाम – नया पदस्थापन (जिला/इकाई)
शम्भू कुमार सिंह -पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा |
अमन कुमार -पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग |
प्रवीण पुष्कर – पुलिस अधीक्षक, देवघर
नाथू सिंह मीणा – पुलिस अधीक्षक, बोकारो
कपिल चौधरी – पुलिस अधीक्षक, पलामू
निधि द्विवेदी- पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां
मुकेश कुमार लुनायत- पुलिस अधीक्षक, रामगढ़
अनुदीप सिंह – पुलिस अधीक्षक, पाकुड़
आशुतोष शेखर – पुलिस अधीक्षक, गढ़वा
ऋषभ गर्ग – पुलिस अधीक्षक, खूंटी
सुमित कुमार अग्रवाल – एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) |
राजकुमार मेहत -एसपी, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) |

