
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज होने की संभावना है। Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस दौरान West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, सबसे बड़ा और दिलचस्प चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराए जाने की संभावना है। वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है।इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराए जाने की संभावना है।जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मतदान कराने की योजना बना रहा है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी और संवेदनशील इलाकों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान की तैयारी की गई है।




