
रांची। राजधानी रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 मत मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उन्हें बधाई दी। झारखंड में 9 नगर निगमों के मेयर चुनावों के परिणाम शुक्रवार देर रात तक घोषित हो चुके हैं या निर्णायक बढ़त की ओर है। भाजपा समर्थित या बागी उम्मीदवारों पांच सीटों पर कब्जा जमाते दिख रहे हैं, जबकि झामुमो ने 2 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।



गिरिडीह में प्रमिला मेहरा बनीं मेयर : झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रमिला मेहरा ने गिरिडीह नगर निगम में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों के बड़े अंतर से हराया। प्रमिला को 38,091 वोट मिले, जबकि चौधरी को 23,493 वोटों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय अर्जुन बैठा तीसरे स्थान पर रहे।
मानगो में भाजपा को झटका : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी) ने इतिहास रचा। उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18,601 वोटों से हराया।
सुधा को चौथे राउंड तक 42,022 वोट मिले, जबकि संध्या को 23,421। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ा बूस्ट है, खासकर जमशेदपुर जैसे औद्योगिक इलाके में।
हजारीबाग में अरविंद राणा जीते : हजारीबाग नगर निगम में भाजपा बागी अरविंद राणा (पत्रकार) ने कांग्रेस समर्थित सरफराज अहमद को 4,657 वोटों से हराकर मेयर का ताज हासिल किया। यह सबसे पहले घोषित रिजल्ट था। राणा की जीत से भाजपा खेमे में जश्न है, हालांकि वे आधिकारिक रूप से बागी थे।
धनबाद में भाजपा के बागी संजीव सिंह जीते : धनबाद नगर निगम में भाजपा बागी संजीव सिंह ( भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति) ने मजबूत जीत की ओर है। वे जेएमएम के चंद्रशेखर अग्रवाल को करीब 15,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मेदिनीनगर में कांग्रेस की नम्रता त्रिपाठी जीत की ओर : पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम में कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी ने भाजपा की अरुणा शंकर को हराकर सकती है। बढ़त अंत तक बनी रही, जो कांग्रेस की ग्रामीण-शहरी पकड़ को मजबूत करता है।
चास में अविनाश हारे, भोलू पासवान जीते : बोकारो के चास नगर निगम में भाजपा समर्थित अविनाश कुमार को हार मिली है। भोलू पासवान 17796 मत लेकर विजयी बन गए हैं। जबकि अविनाश कुमार को 14827 मत मिले। बता दें कि पहली बार 2015 मे भी भाजपा समर्थित अजय राय को हराकर भोलू पासवान चास नगर निगम के मेयर बने थे।
आदित्यपुर में भाजपा ने फिर मारी बाजी : आदित्यपुर नगर निगम को संजय सरदार के रूप में नया मेयर मिल चुका है। भाजपा प्रत्याशी संजय ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 7795 मतों से हरा कर मेयर की कुर्सी हासिल की है। आदित्यपुर में मेयर पद पर कुल नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमां रहे थे। इसमें झामुमो समर्थित भुगलू सोरेन दूसरे स्थान पर रहें जिन्हें 16,820 मत मिले।

