
चान्हो। पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा है कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की शुरुआत अपने घर से ही होनी चाहिए ।श्री सिंह चान्हो के चोरेया गांव में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा चान्हो मांडर इकाई के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे ।



उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास बलिदान और समाज और देश की रक्षा का रहा है जिसे गलत ढंग से इतिहास लेखकों ने चित्रित किया है । शराब और मांसाहार को क्षत्रिय खानपान के रूप में प्रचारित करने पर आपत्ति करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो राणा प्रताप घास की रोटी नहीं खाते ।
अजित सिंह ने कहा कि 22 फरवरी को हरमू मैदान में राज्यस्तरीय सम्मेलन में देश के बड़े नेताओं की उपस्थिति में हजारों क्षत्रिय-क्षत्रानियां झारखंड के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे । अध्यक्ष बसंत शाही,नागेन्द्र सिंह,स्वतंत्र शाही,भुवनेश्वर सिंह सहित सैंकड़ों लोग बैठक में उपस्थित थे ।

