
पटना। पटना में पिछले 36 घंटे से लापता प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की आज सुबह शव बरामद हुआ है। परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। पार्टी से परिवार को घर भेज दिया था। पत्नी से कहा था कि मैं थोड़ा लेट से घर आयेंगे। इसके बाद से वे गायब हो गए थे। 36 घंटे बाद पुलिस उनके शव को एक कुएं से बरामद किया है।



रात तीन बजे पत्नी को किया था फोन
ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रविवार की अपनी पत्नी को रात के करीब तीन बजे फोन कर बताया था कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस के अनुसार इस फोन के बाद अभिषेक वरुण का फोन बंद हो गया था। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

