Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अहमदाबाद हवाई हादसे के बाद चमत्कारी सीट की डिमांड बढ़ी, जानें वजह
    India

    अहमदाबाद हवाई हादसे के बाद चमत्कारी सीट की डिमांड बढ़ी, जानें वजह

    News MaatiBy News MaatiJune 16, 2025No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अहमदाबाद में पिछले हफ्ते एयर इंडिया का विमान हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी। सिर्फ विश्वासकुमार रमेश के एक यात्री बच थे। विश्वासकुमार इस हवाई जहाज में सीट नंबर 11A पर बैठे थे। यह सीट इमरजेंसी एग्जिट के पास थी। इसके बाद इस सीट की डिमांड बढ़ गई है। हवाई जहाज के यात्रा करने वाले यात्री न केवल 11A सीट की डिमांड कर रहे हैं, बल्कि काफी ऐसे भी हैं जो इमरजेंसी एग्जिट के पास सीट चाहते हैं।

    दरअसल, सभी एयरलाइंस में इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटों पर पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह होती है। इसलिए ये महंगी होती हैं। हालांकि विमान के प्रकार और क्लास के हिसाब से इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटों के नंबर अलग-अलग होते हैं। वहीं एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटें प्लेन क्रैश होने पर ज्यादा सुरक्षा नहीं देती हैं। उनसे सिर्फ पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। लेकिन अब कई लोगों को इन सीटों से मानसिक शांति मिल रही है।

    पहले कई यात्री इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटों को नहीं लेते थे। क्योंकि उनमें से कुछ सीटें ज्यादा पीछे नहीं झुकती थीं। इसके अलावा, कुछ लोग इमरजेंसी में एग्जिट डोर खोलने के बारे में जानकारी नहीं लेना चाहते थे। लेकिन अहमदाबाद हादसे के बाद यह ट्रेंड बदला हुआ नजर आ रहा है।

    कोलकाता के ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि अनुभवी यात्री और लंबे लोग अक्सर इन सीटों को चुनते थे। वे पैर फैलाने के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार रहते थे। लेकिन अब दूसरे लोग भी इन सीटों के बारे में पूछ रहे हैं। जितेंद्र सिंह बग्गा एक डिस्ट्रीब्यूशन और लॉजिस्टिक्स का बिजनेस चलाते हैं। उन्होंने अपने ट्रैवल एजेंट से कहा है कि जब वे अगले हफ्ते दिल्ली के रास्ते अमेरिका जाएं तो उनके लिए इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली ही सीट बुक करें। बग्गा ने कहा, ‘यह इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीट होनी चाहिए। मैं इसके लिए कोई भी एक्स्ट्रा पैसा देने को तैयार हूं। अगर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में 17 जून को सीट 11A इमरजेंसी डोर के पास है, तो मैं उसी पर बैठना चाहता हूं।’

    ली रोड के रहने वाले राजेश भगनानी अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं। उन्होंने भी अपने ट्रैवल एजेंट से कहा है कि 16 जून को मुंबई की यात्रा के लिए इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीट बुक करें। उन्होंने कहा, ‘विश्वासकुमार के बचने के बाद मैं इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठना चाहता हूं। क्योंकि वहां बचने की संभावना ज्यादा होगी। मैं जानता हूं कि जीवन और मृत्यु भाग्य का मामला है। लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करना चाहता हूं। अगर इमरजेंसी एग्जिट के पास सीट नंबर 11A है, तो उससे बेहतर कुछ नहीं है।’

    ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल कमेटी मेंबर अनिल पंजाबी ने इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटों के बारे में पूछताछ बढ़ने की बात को सही बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो 11A सीट भी चाहते हैं, भले ही वह एग्जिट के पास न हो। उनका कहना है कि लोगों में अब इस सीट को लेकर क्रेज बढ़ गया है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन अंजनी धानुका ने कहा कि उन्हें ऐसे यात्रियों से इन्क्वारी मिल रही है जो इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीटों के साथ-साथ 11A सीट भी ढूंढ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    By News MaatiMarch 31, 202612

    नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां…

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.