Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ऑपरेशन सिंदूर ने निकाली पाकिस्तान की सारी हेकड़ी, आधी रात में आतंकवादियों के आकाओं की तोड़ी कमर, 90 आतंकी ढेर, पढ़ें कहां-कहां हुआ एयरस्ट्राइक, देखें वीडियो
    Blog

    ऑपरेशन सिंदूर ने निकाली पाकिस्तान की सारी हेकड़ी, आधी रात में आतंकवादियों के आकाओं की तोड़ी कमर, 90 आतंकी ढेर, पढ़ें कहां-कहां हुआ एयरस्ट्राइक, देखें वीडियो

    News MaatiBy News MaatiMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments144 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों पर कड़ी कार्रवाई की है। जब पूरा देश नींद में था तब भारतीय सेना ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी कैंपों को धवस्त कर दिया। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी। भारतीय सेना ने चौंकाते हुए 6-7 मई की रात में पहलगाम हमले का बदला ले लिया। भारतीय सेना के इस आॅपरेशन पर पूरी रात पीएम नरेंद्र मोदी नजर बनाए रखे। पीएम मोदी रात में जागते रहे। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की जान ली थी। भारत ने आॅपरेशन सिंदूर के जरिए आधी रात में आतंकवादियों के आकाओं की कमर तोड़ दी। आॅपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया गया है। इन आतंकी अड्डों में छिपे 90 आतंकी ढेर हो चुके हैं।


    लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने को उड़ाया : रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पीओके में 9 जगहों पर पाकिस्तान के ठिकानों पर हमले किए हैं। भारत ने जिन जगहों पर हमले किए हैं, उनके नाम हैं बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भींबर, चक अमरू, बाघ, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद। हालांकि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि ये हमले सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को बनाए गये हैं और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। लेकिन भारत ने 2019 के मुकाबले ये हमला काफी खतरनाक किया है। 2019 के मुकाबले हमले का स्केल काफी तीव्र है। भारत ने ये हमला पीओके के मुरीदके में किया है, जहां आतंकियों को ट्रेनिंग की जाती थी।

    टारगेटेड मिशन : भारत ने आॅपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए आॅपरेशन सिंदूर शुरू किया। जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। भारत की इस कार्रवाई की पाकिस्तान को भनक नहीं लग पाई। जब तक पाकिस्तान कोई कदम उठाता तब तक भारत ने काम तमाम कर दिया।

    नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त : भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर, मुरीदके से चक अमरू,सियालकोट तक तबाही मचाई। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह से हिल गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद प्रतिक्रिया दी है। भारत की कार्रवाई पूरी तरह से सफल रही। भारत ने जिन स्थानों को जिस लक्ष्य के साथ टारगेट किया था। उसे हासिल कर लिया।

    संयम के साथ दुश्मन पर प्रहार : ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ऐसा करके भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आईना दिखाया है। भारत के आॅपरेशन सिंदूर की गूंज अमेरिका तक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

    मार गिराया एफ-17 विमान: भारत ने ऑपरेशनसिंदूर के दौरान न सिर्फ पाकिस्तान को चकित किया। बल्कि उसके द्वारा बाद में की गई कार्रवाई को भी नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान का एफ-17 मार गिराया गया। भारत ने आकाश मिसाइल सिस्टम से इस विमान को मार गिराया।

    तीनों सेनाओं का संयुक्त कार्रवाई : भारत ने ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सटीक निशाना लगाने वाले हथियार इस्तेमाल किए गए। सेना ने कामिकेज ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। कामिकेज ड्रोन, जिन्हें लोइटरिंग गोला बारूद भी कहा जाता है, ऐसे हथियार हैं जो सीधे अपने लक्ष्य से टकराकर उसे नष्ट कर देते हैं। इनमें एक वारहेड होता है, जो धमाका करता है।

    पीएम मोदी ने रखी नजर : पाकिस्तान की नजर भारत में 7 मई को होनी वाली मॉक ड्रिल पर थी लेकिन भारत ने इससे पहले ही पाकिस्तान में स्थित उसके आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक कर दी। भारत की स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस कार्रवाई का उल्लेख किया, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी भारत की कार्रवाई पर नजर रखे रहे। वह रात में सोए नहीं और अपडेट लेते रहे।

    मुजफ्फराबाद में छाया अंधेरा : ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘भारत माता की जय’। भारत के आॅपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में अंधेरा छा गया। वहां चश्मदीदों ने बताया कि धमाकों के बाद शहर की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। पाकिस्तान ने बाद में सीमा पर फायरिंग की। भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया।

    ट्रंप बोले-हमें पता था : भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल आॅफिस में कहा कि हमें पता था कुछ बड़ा होने वाला है। भारत ने आॅपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। वीडियो में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की आवाजें साफ तौर पर सुनी गईं।
    जैश पर जबरदस्त चोट : भारत ने आॅपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को बड़ी चोट दी है। भारतीय विमानों की गड़गड़ाहट के बीच आॅपरेशन जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना नेस्तनाबूत हो गया। बहावलपुर में जैश का मर्कज सुभान अल्लाह तबाह हो गया। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। तो वहीं मुरीदेके मे मरकज ए तैयबा को उड़ाया गया। मरकज एक तैयबा में ट्रेनिंग लेते थे लश्कर के आतंकी। इसका नाम 26/11 अटैक में आया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    By News MaatiMarch 27, 20265

    डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना…

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.