
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट की सबसे अहम समिति राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह समिति अक्सर “सुपर कैबिनेट” के नाम से भी जानी जाती है। इसके साथ ही पीएम मोदी एक बार फिर सीसीएस की बैठक भी आज यानी बुधवार को करेंगे। यह बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जब कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए पर्यटकों की दर्दनाक हत्या के बाद सुरक्षा हालात को लेकर लगातार उच्च-स्तरीय बैठकें हो रही हैं।
इससे पहले कैबिनेट की सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक हुई थी और अगली बैठक बुधवार को प्रस्तावित है। उस बैठक के बाद सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई गैर-सैन्य कदमों की घोषणा की थी, जिनमें सिंधु जल संधि पर रोक, अटारी बॉर्डर बंद करना और वीजा रद्द करना शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पीएम मोदी करेंगे। आज सुबह 11 बजे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होगी. यह बैठक पहलगाम हमले को लेकर बुलाई गई है. इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुधवार को प्रस्तावित है। सीसीएस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे।



इससे पहले, पहलगाम हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए थे। भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया था. साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को भी देश छोड़ने का आदेश दिया गया था. बैठक में यह साफ कर दिया गया था कि अगर तय मियाद के अंतर्गत पाकिस्तानी नागरिकों ने देश नहीं छोड़ा, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार के इस आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
केंद्र सरकार कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर लगा चुकी बैन : पहलगाम हमले के खिलाफ केंद्र सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन भी लगा दिया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। इस हमले में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है । वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने 48 पर्यटक स्थलों को बंद करने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होगी. यह बैठक पहलगाम हमले के संदर्भ में बुलाई गई है. इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुधवार को प्रस्तावित है। सीसीएस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हैं।

