Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
    • ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
    • ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
    • ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » परिवार सहित आमेर का किला देखने पहुंचे US उपराष्ट्रपति वेंस, ‘चंदा’ व ‘माला’ ने सूंड उठाकर किया स्वागत
    Blog

    परिवार सहित आमेर का किला देखने पहुंचे US उपराष्ट्रपति वेंस, ‘चंदा’ व ‘माला’ ने सूंड उठाकर किया स्वागत

    News MaatiBy News MaatiApril 22, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर ।अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनका परिवार मंगलवार की सुबह आमेर का किला देखने के लिए जयपुर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेंस का परिवार शहर में स्थित आलीशान रामबाग पैलेस होटल से रवाना हुआ और सुबह करीब 9:30 बजे आमेर के किले में पहुंचा।

    यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित इस किले में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। जब वे आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में दाखिल हुए, तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया।

    परिवार ने राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करते हुए कच्ची घोड़ी, घूमर और कालबेलिया सहित लोक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लिया।

    उपराष्ट्रपति वेंस अपने बेटे इवान और विवेक का हाथ थामे लाल कालीन पर चले, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपनी बेटी मीराबेल को गोद में उठाया हुआ था। ये लोग किले के प्रभावशाली प्रांगण और वास्तुकला से मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। वेंस परिवार की इस यात्रा को देखते हुए आमेर के किले को सोमवार दोपहर 12 बजे से 24 घंटे के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया।

    वेंस की यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। जिन रास्तों से इनका काफिला गुजरना है वहां से यातायात भी दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा है।

    आंध्र प्रदेश: अमेरिका के उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा के पैतृक गांव में उत्सुकता का माहौल

    उधर, जे डी वेंस और उनकी पत्नी उषा के अपने परिवार के साथ सोमवार को चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचने से आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के वडलुरु गांव में उत्साह का माहौल है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस की पत्नी उषा भारतीय मूल की हैं और वडलुरु उनका पैतृक गांव है।

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, भारतीय मूल की अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और अपने तीन बच्चों – बेटे इवान, विवेक और बेटी मीराबेल के साथ भारत की चार दिवसीय निजी यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका के शुल्क को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ रहा है।

    वडलुरु के पीवी रामनैया ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘हम सभी को पता चला कि उषा आज दिल्ली आई हैं। हम वडलुरु के निवासियों की ओर से उत्सुकता से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी पैतृक विरासतों को देखने और मंदिरों के दर्शन करने के लिए इस गांव में आएंगी… हम सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

    हालांकि, उषा के यात्रा कार्यक्रम में वडलुरु का नाम शामिल नहीं है। गांव के पूर्व सरपंच पी श्रीनिवास राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें नहीं पता था कि उषा का दौरा इतना आकस्मिक होगा।”

    उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिन से खुफिया और राजस्व विभाग के अधिकारी उषा के परिवार और पूर्वजों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वडलुरु का दौरा करते रहे। उन्होंने कहा कि अगर हमें उषा के इस दौरे के बारे में एक पखवाड़े या एक महीने पहले पता होता, तो हमारे गांव के बुजुर्ग हैदराबाद या चेन्नई जैसे किसी शहर में जहां वह आने वाली हैं वहीं उनसे मिलने के लिए निकल पड़ते।

    इसी प्रकार, उषा वेंस की 90 वर्षीय रिश्तेदार सी. संथम्मा ने कहा कि वह अपनी एक रिश्तेदार को इतनी ऊंचाई पर पहुंचते देख बहुत खुश हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    By News MaatiApril 6, 202618

    गुमला । झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ…

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.