Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
    • ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
    • ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
    • ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
    Blog

    कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर

    News MaatiBy News MaatiApril 21, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना । भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज हमेशा ही दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का काम करते हैं।

    राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी को लेकर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के युवराज हमेशा दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का काम करते आए हैं। जिस पार्टी ने 60 साल तक देश में राज किया हो और जब वही पार्टी चुनाव हारती है तो उस पर चिंतन नहीं करती है। साथ ही वह ये नहीं सोचते हैं कि जनता ने उन्हें क्यों नकारा है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है, जो सिर्फ एक परिवार तक सीमित होकर रह गया है। राहुल गांधी सिर्फ अपने विदेशी दौरों के दौरान भारत और उसकी संस्थाओं को बदनाम करने का काम करते हैं। वह कभी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने रिमोट कंट्रोल के जरिए सरकार को चलाया है।”
    भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए बिहार में है क्या? न उनका नेता है, न नीति है और उनकी नीयत में भी खोट है। जब-जब कांग्रेस ने यहां पर किसी का समर्थन किया है तो उनके आने से बिहार में सिर्फ जंगलराज आया है। बिहार के लोग विकास चाहते हैं और जेडीयू-भाजपा की गठबंधन सरकार ने शानदार काम किया है।
    उन्होंने आगे कहा, “केंद्र और राज्य सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। अगले पांच साल भी बिहार के लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि जिस तरह से यहां पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रेल समेत अन्य क्षेत्रों में काम हुआ है, वो सराहनीय कदम है। मुझे उम्मीद है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”
    अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के बिहार प्रेम से सब वाकिफ हैं। उन्होंने बिहार के विकास का खास ख्याल रखा है और मखाना बोर्ड का भी गठन किया गया। इसके अलावा, बिहार में गंगा नदी पर पुल बनाने, रेलवे लाइनें बिछाने और सड़क मार्ग का विस्तार करने का काम किया गया। बिहार को बड़ी सौगातें मिलती रही हैं और पीएम मोदी तथा सीएम नीतीश कुमार राज्य को आगे ले जाने का काम करते रहेंगे।”
    अपने बिहार दौरे के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती देशभर में मनाई गई। साथ ही भाजपा सरकार के दौरान पंच तीर्थ बनाकर बाबा साहेब को सही सम्मान देने का काम किया गया और हमारी पार्टी के समर्थन से ही उन्हें भारत रत्न देने का काम किया गया। मगर, 2012 में कांग्रेस ने एनसीईआरटी की किताबों में नेहरू को अंबेडकर को कोड़े मारता हुआ दिखाया था। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस की सोच ये बताती है कि वह दलित और अंबेडकर विरोधी पार्टी है। इतना ही नहीं, नेहरू ने अंबेडकर को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और उन्हें चुनाव हराने का काम किया गया।”
    अनुराग ठाकुर ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सारी स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है और कांग्रेस ने हमेशा उसका अपमान किया है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    By News MaatiApril 6, 202617

    गुमला । झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ…

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.