
गुमला। रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसपी शंभू कुमार सिंह ने पुलिस केंद्र गुमला में दंगा रोधी उपकरणों की जांच की।



पुलिस लाइन में चल रहे मॉक ड्रिल का निरीक्षण भी किया। रामनवमी पर्व जिले में शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए गुमला पुलिस तैयार है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध है।
सभी थानों में पर्याप्त उपकरणों के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को भी संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस केंद्र में एसपी ने जवानों को कई दिशा निर्देश दिये।

