
रांची। बीआइटी मेसरा के फुरहुरा टोली में दो से छह अप्रैल तक श्री श्री आंजनेय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू होगा। यज्ञ को लेकर बुधवार सुबह छह बजे 1001 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा फुरहुरा टोली से शुरू होगी जो जुमार नदी से जल लेकर फिर वापस आयेंगी। इसी के साथ के यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ का अनुष्ठान आचार्य मिथिलेश पांडे करेंगे।



अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो ने बताया कि इस कलश यात्रा में आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो भी भाग लेंगे। यज्ञ में चार अप्रैल को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और सांसद आदित्य साहू भी होंगे शामिल।

इस यज्ञ को सफल बनाने में बिनोद महतो, चंदन कुमार महतो, शिवलाल महतो, अजय कुमार महतो, सत्येंद्र महतो, बिरेंद्र महतो, कमलेश महतो, अरुण महतो, अनिल कुमार महतो, रमेश महतो व अन्य जुटे हुए हैं।

