
वॉशिंगटन। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी कर ली है। नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना मिशन शुरू किया था।



निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव 29 सितंबर 2024 को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे। हेग और गोरबुनोव स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे, जिसे सितंबर से स्टेशन पर डॉक किया गया था और जो क्रू-9 को वापस लाया है। स्पलैशडाउन के बाद चालक दल ड्रैगन और उसके चालक दल को वापस लाएंगे, इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लगेगा।
उन्होंने कहा, ”हमारे गांव में महिला मंडल की ओर से एक बड़ा प्रार्थना समारोह और भजन शुरू किया गया है, जो कल सुबह तक चलेगा। भगवान हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करें…।”
गुजरात में रहने वाले सुनीता विलियम्स के परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने मंगलवार को अहमदाबाद में ‘यज्ञ’ का आयोजन किया और कहा, “परिवार में हर कोई सुनीता के सुरक्षित आगमन के लिए प्रार्थना कर रहा है। सभी खुश हैं कि वह वापस आ रही है।”

