
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर होली मिलन समारोह सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। होली मिलन समारोह कार्यक्रम पिस्कामोड स्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर रखा गया है।



इस अवसर पर होली का रंगारंग कार्यक्रम, रंगारंग सांस्कृतिक सहित भजनों के आनंद संग होली के गीत सहित हास्य कविताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा।

