Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
    • रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
    • उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
    • विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
    • बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, 7 मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खुलेंगे
    Blog

    झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, 7 मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खुलेंगे

    News MaatiBy News MaatiMarch 3, 2025No Comments24 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सोमवार को राज्य विधानसभा में कुल 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट भाषण के दौरान केंद्र के पास झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया होने का दावा दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार केंद्र से बकाया राशि की मांग कर रहे हैं। अगर राज्य का पैसा नहीं मिला तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    उन्होंने कहा कि केंद्र का बकाया पैसा नहीं मिलने की वजह से कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केंद्रांश मद की राशि भी राज्य को कम उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष पेश किए गए बजट का आकार पिछले वर्ष की तुलना में 12.81 प्रतिशत ज्यादा है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 10 ट्रिलियन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल राज्य की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन की है। नए वित्तीय वर्ष में 11,253.44 करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक विकास दर स्थिर मूल्यों पर 7.5 फीसदी एवं वर्तमान मूल्य पर 9.9 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सरकार ने इस वर्ष के बजट को ‘अबुआ बजट’ (अपना बजट) नाम दिया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ”आज अबुआ सरकार का बजट जन-जन की आकांक्षाओं और युवा झारखंड के सतत विकास के संकल्प के साथ जनता को समर्पित किया जा रहा है। यह बजट झारखंड के समग्र विकास का रोडमैप है।”

    बजट में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लिए 13,363 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा जिला मुख्यालय में नए मेडिकल कॉलेज बनाने, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए टूरिस्ट सर्किट विकसित करने, जमशेदपुर, गुमला और साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय स्थापित करने, शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए इनोवेशन हब, टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना सहित कई बड़ी घोषणाएं बजट में की गई हैं।

    सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ हल करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति परामर्शदातृ समिति गठित करने का भी ऐलान किया है। इस बार ‘बाल बजट’ का भी ऐलान किया गया है। इसके लिए 9,411.27 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    उन्होंने किसानों की सहायता के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि राज्य के 4 लाख किसानों को 2 लाख रुपए तक के लोन माफ किए गए हैं। ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को नारी सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सामाजिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से सजग और विकसित बनाने को कृतसंकल्प है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का फोकस ग्रामीण एवं कृषि विकास पर है। ग्रामीण विकास के लिए 9,841 करोड़ और कृषि क्षेत्र के लिए कुल 4,587 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है। किसानों को कृषि यंत्रों के लिए 140 करोड़, तालाब निर्माण और डीप बोरिंग के लिए 203 करोड़, उद्यान विकास योजना के लिए 304 करोड़, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 255 करोड़, फसल बीमा के लिए 350 करोड़, कृषि उपज भंडारण के लिए 259 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। पंचायती राज के लिए 2,144 करोड़ 78 लाख 14 हजार रुपए और जल संसाधन के लिए 2,257 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि दी गई है।

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करने के पहले इसकी प्रति राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी। उन्होंने बजट पेश करने का मौका देने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    By News MaatiApril 3, 202628

    मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट…

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.