Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
    • रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
    • उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
    • विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
    • बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अधर में खनिज डील और न बन सकी युद्ध रोकने पर बात, ट्रंप से पंगा लेकर बुरे फंसे जेलेंस्की, यूक्रेन को अब चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत
    Blog

    अधर में खनिज डील और न बन सकी युद्ध रोकने पर बात, ट्रंप से पंगा लेकर बुरे फंसे जेलेंस्की, यूक्रेन को अब चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

    News MaatiBy News MaatiMarch 1, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यक्रम को लेकर कार्यकारी कार्यालय के लिए अधिकृत ओवल आॅफिस में पहली बार ऊंची आवाज सुनी गई। व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग में स्थित ओवल आॅफिस में शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ हुई मुलाकात कड़वे अनुभव के साथ खत्म हो गई। यूक्रेन के साथ प्रमुख खनिज समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं हो सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन को भी अचानक रद्द कर दिया गया। ओवल कार्यालय में हुई जुबानी जंग के बाद जेलेंस्की दूसरे कमरे में चले गए। इस बैठक में उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहे।

    अमेरिका के ‘सीबीएस न्यूज’ चैनल के अनुसार, ओवल आॅफिस में तीनों के बीच हुई गरमा-गरमी के बाद जेलेंस्की अलग कमरे में चले गए। ट्रंप, वेंस व अधिकारी ओवल आॅफिस में रुके रहे। इस दौरान जेलेंस्की के कमरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और राज्य सचिव मार्को रुबियो पहुंचे। दोनों ने उन्हें ट्रंप की नाराजगी से अवगत कराते हुए व्हाइट हाउस से चले जाने को कहा। ओवल आॅफिस की इस बैठक ने अमेरिका और यूक्रेन के बीच गंभीर मतभेदों को उजागर किया। इस वजह से यूक्रेन और अमेरिका के बीच दुर्लभ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो सके। न ही ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत होने का दबाव डाला। ट्रंप ने जेलेंस्की को धमकी दी कि वह युद्ध समाप्त करने की कोशिश से बाहर हो रहे हैं। वेंस ने जेलेंस्की पर अपमान करने का आरोप लगाया।

    इस बैठक में जेलेंस्की और वेंस के बीच जमकर तकरार हुई। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के लिए जाने जाते हैं। वह ओबामा प्रशासन के दौरान भी ऐसा कर चुके हैं। यहां तक कि ट्रंप प्रशासन के दौरान भी पुतिन मिन्स्क युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर चुके हैं। कैदियों की अदला-बदली के समझौते पर भी पुतिन पीछे हट चुके हैं। इस पर वेंस ने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन को इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करना चाहिए। यह तकरार इतनी बढ़ गई कि ट्रंप को दखल देना पड़ा। उन्होंने जेलेंस्की से यहां तक कहा कि वह यूक्रेन के लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेल रहे हैं। दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं।

    जेंस ने बढ़ते तनाव के बीच जेलेंस्की से कहा कि उन्होंने इस पूरी बैठक में एक बार भी ट्रंप के लिए धन्यवाद नहीं कहा। इस पर जेलेंस्की ने धीमे स्वर में कुछ कहना चाहा तो ट्रंप और वेंस ने आंख तरेरते हुए चुप रहने को कहा। अपमान के घूंट पीने के बीच जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बारे में बहुत जोर से बोलने की जरूरत नहीं। ट्रंप ने उनकी बात काटते हुए कहा कि यूक्रेन बड़ी मुसीबत में फंसा हुआ है। सिर्फ अमेरिका उसे इससे उबार सकता है। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनवासी इसके लिए आभारी हैं। इस बार ट्रंप ने जेलेंस्की को धन्यवाद कहने के लिए जोर से डांटा।

    जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि युद्ध खत्म हो लेकिन उसे किसी भी तरह के युद्धविराम समझौते के साथ सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए, क्योंकि पुतिन ने अब तक 25 बार वादाखिलाफी की है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने उनके साथ कभी वादाखिलाफी नहीं की। यह बैठक इतनी खराब रही कि इसके समाप्त होने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जेलेंस्की की जमकर आलोचना की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”जेलेंस्की ने प्रतिष्ठित ओवल कार्यालय में संयुक्त राज्य अमेरिका का अनादर किया। अब वह तभी यहां वापस आ सकते हैं जब शांति के लिए तैयार होंगे।”

    इस तकरार के बाद जेलेंस्की और उनकी टीम को फौरन व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा गया। जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद। कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को धन्यवाद। यूक्रेन को न्यायसंगत और स्थायी शांति की आवश्यकता है और हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोपहर लगभग 1:41 बजे व्हाइट हाउस से बाहर निकल गए। कुछ देरबाद ट्रंप भी फ्लोरिडा में अपनी मार-ए-लागो संपत्ति के लिए रवाना हो गए।

    ओवल आॅफिस के इस घटनाक्रम के बाद यूक्रेन के यूरोपीय साझेदारों और दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं ने जेलेंस्की का समर्थन किया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वोन डेर लेयेन ने एक्स पर लिखा कि आपने जो गरिमा दिखाई, उसने यूक्रेन के लोगों की बहादुरी को दर्शाया है। मजबूत, बहादुर और निडर बने रहें, प्रिय जेलेंस्की। हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए आपके साथ काम करते रहेंगे।”

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर लिखा कि एक हमलावर है रूस। एक पीड़ित है यूक्रेन। हमारा तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था। और ऐसा करते रहना सही भी है। हमारे से तात्पर्य अमेरिकी, यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और कई अन्य से है। ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाने वाली इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे कूटनीति को पुन: पटरी पर लाने के लिए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच शिखर सम्मेलन का आह्वान करेंगी। जर्मनी के अगले संभावित चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एक्सह्ण पर लिखा कि प्रिय जेलेंस्की, हम अच्छे और मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हमें इस भयानक युद्ध में कभी हमलावर और पीड़ित को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।” कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटरी ओर्पो, लात्विया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स, लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडेन, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने यूक्रेन और जेलेंस्की के प्रति समर्थन जताया है।

    ओवल आॅफिस के घटनाक्रम पर द व्हाइट हाउस के न्यूज सेक्शन में नेताओं और अधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस की अमेरिका फर्स्ट स्ट्रेंथ को समर्थन मिल रहा है। ट्रंप और वेंस ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। इसमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम समेत कई सांसदों के उद्धरण शामिल हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिका के लिए इस तरह खड़े होने के लिए राष्ट्रपति का आभार। पहले कभी किसी राष्ट्रपति ने ऐसा करने का साहस नहीं किया। अमेरिका को सबसे पहले रखने के लिए आपका धन्यवाद। अमेरिका आपके साथ है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    By News MaatiApril 3, 202628

    मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट…

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.