
रायडीह(गुमला)। जिला बाल संरक्षण ईकाई, जिला बाल कल्याण समिति, थाना व सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कुडो़छतरपुर पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय जागरुकता सह योजना लिंकेज कैंप लगा।
कैंप में पांच पंचायत कुडो़छतरपुर, कांसीर, उपरखटंगा, जरजट्टा व सुरसांग पंचायत के 90 अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले बच्चे व अभिभावकों ने भाग लिया। कैंप में सरकारी स्पोंसरशीप योजना, फोस्टर केयर योजना व आफ्टर केयर योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन लिया गया।
थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने मानव तस्करी में चर्चा करते हुए कहा कि यदि आप कहीं बाहर कमाने के लिए जाते हैं तो सरकार के सिस्टम से जाएं। एक दूसरे को जानकारी देकर जाएं। जिससे लोगों को लाभ दिलाने में आसानी हो सके।



वहीं बाल विवाह में चर्चा करते हुए कहा कि जब तक लड़की की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाता तब तक उसकी विवाह ना करें। ये कानूनन अपराध है। बाल विवाह निषेध है। अगर कहीं बाल विवाह होता है तो उस विवाह में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।
वहीं कार्यक्रम में लोगों को मानव तस्करी, पोस्को एक्ट, नशापान, डायन बिसाही, बाल विवाह, बाल मजदूरी पर जागरुक किया गया। मौके पर जिला बाल संरक्षण ईकाई के पदाधिकारी अमर कुमार, सी डब्लू डब्लू सी के अध्यक्ष कृपा खेस, मनीर भुट्टों, अजीर, नेमंती, किशोर साहा, खुर्शीद आलम, संतोषी तिर्की, बैजन्ती देवी, सत्यभामा दास, विद्यावती कुमारी, अनिश एक्का, संगीता मिंज, राखी कुमारी, आरती कुमारी, अंकिता मिंज, खुशी कुमारी, किशोरी लकड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।

