
रांची। अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित, सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में मंगलवार को 26वां दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत के उपरांत खेल महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ कक्षा 8 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए जोशपूर्ण जुंबा डांस से हुआ, जिसने पूरे माहौल में ऊर्जा भर दी।




विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया जिसमें हुला हूप्स, पोम-पोम नृत्य, डम्बल ड्रिल आदि ने संतुलन और अनुशासन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर छात्रों के बीच बैलून ब्लोइंग रेस, लेमन रेस, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, 3 लेग रेस, फ्रॉग रेस, शूज एंड सॉक्स रेस, नीडल एंड थ्रेड रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, स्लो साइकिल रेस, रिले रेस और तुग आॅफ वॉर जैसे इवेंट्स में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और जोश का शानदार प्रदर्शन किया।
तेज धूप के बावजूद बच्चों का जोश कम नहीं हुआ। सभी ने पूरी लगन और ऊर्जा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेलों में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी ली और अपने काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्राचार्या श्रावणी पांडे ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और सहनशीलता भी सिखाता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन असली विजेता वही होता है जो पूरे दिल से प्रयास करे।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त सभी विजेताओं को मेडल्स और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक खेल महोत्सव को सफल बनाने में विशेष रूप से स्पोर्ट्स टीचर्स- पुरुषोत्तम कुमार पांडे, विवेक कुमार, संदीप कुमार पांडे, तृषा कुमारी, सुनीता धार, अंजू कुमारी, सुमन सिंह, नाफीस फातमा, सरिता कुमारी, तबस्सुम खातून, अजविया फातिमा, उषा कुमारी, रेनू मिश्रा, ज्योति कुमारी, निधि सिंह, सदफ रहमान, प्रकृति कुमारी, शिल्पा भारद्वाज, स्वाति सिंह, प्रिया सिंह, मैनी मिथुन रजक ने सराहनीय भूमिका रहा।
इस कार्यक्रम का संचालन मिस अजविया फातिमा, सुनीता धर, रेनू मिश्रा के द्वारा किया गया और अंत में इस कार्यक्रम का समापन विद्यालय शिक्षिका मिस अजविया फातिमा द्वारा वोट आॅफ थैंक्स से संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यालय निदेशक, प्राचार्या, उपप्राचार्य समेत सभी शिक्षकों और छात्रों का आभार प्रकट किया।

