Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
    • रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
    • उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
    • विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
    • बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत 2047 तक बनेगा उच्च आय वाला देश, 23-35 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंचेगी अर्थव्यवस्था
    Blog

    भारत 2047 तक बनेगा उच्च आय वाला देश, 23-35 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंचेगी अर्थव्यवस्था

    News MaatiBy News MaatiFebruary 20, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । क्षेत्रीय विकास, प्रौद्योगिकी और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता की बदौलत भारत आठ से 10 प्रतिशत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि के बल पर वर्ष 2047 तक एक उच्च आय वाला देश बनने और उसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 23 लाख करोड़ से 35 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
    नैसकॉम और बैन एंड कंपनी की रिपोर्ट ‘इंडिया 2047 : ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया इनटू ए टेक-ड्रिवन इकोनॉमी’ के अनुसार, यह परिवर्तन देश के जनसांख्यिकीय लाभांश, तकनीकी नवाचार और क्षेत्रीय विकास से प्रेरित होगा। वर्ष 2047 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र का योगदान 60 प्रतिशत और विनिर्माण का 32 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो आर्थिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अगले कुछ दशकों में लगभग 20 करोड़ लोगों के कार्यबल में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे भारत के पास उच्च-मूल्य वाली नौकरियों का सृजन करने और अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ाने का एक अनूठा अवसर होगा।

    रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, रसायन, ऑटोमोटिव और सेवाओं को रणनीतिक रूप से विकसित होने वाले पांच प्रमुख क्षेत्र बताया गया है, जिनमें वैश्विक रुझानों और मापनीयता के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता है। भारत की बढ़ती आय, कुशल श्रमिकों की संख्या और बुनियादी ढांचे में सुधार इस वृद्धि को और गति देंगे।
    कृषि क्षेत्र में स्वचालित खेती, सटीक कृषि और डिजिटलीकरण के माध्यम से उत्पादकता में वृद्धि होगी और संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव होगा। विनिर्माण क्षेत्र में हाइपर-ऑटोमेशन, 3डी एवं 4डी एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, क्वांटम-संचालित आपूर्ति श्रृंखलाओं और सर्कुलर मैन्युफैक्चरिंग से अधिक कुशल और टिकाऊ उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
    सेवा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) या मशीन लर्निंग (एमएल), जनरेटिव एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस जैसी नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग से स्वचालन, निर्णय लेने और ग्राहक अनुभवों में सुधार होगा।
    वहीं, इस आर्थिक दृष्टि को साकार करने के लिए कुछ संरचनात्मक चुनौतियों का समाधान आवश्यक होगा। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक अनुमानित पांच करोड़ की कार्यबल कमी को दूर करने के लिए एसटीईएम शिक्षा और लक्षित कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार करना जरूरी होगा। साथ ही पिछड़े एकीकरण और स्थानीय विनिर्माण को प्राथमिकता देने से भारत की महत्वपूर्ण घटकों के आयात पर निर्भरता कम होगी।
    रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई, हरित ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी और जीडीपी के अनुपात में शोध एवं विकास (आरएंडडी) निवेश को बढ़ाकर घरेलू नवाचार को तेज किया जा सकता है। इसके अलावा भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का लाभ उठाना होगा।
    रिपोर्ट के अनुसार, मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से व्यापार का विस्तार और अफ्रीका एवं लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देने से पारंपरिक व्यापार भागीदारों पर निर्भरता कम होगी और भारत की वैश्विक उपस्थिति मजबूत होगी।
    नैसकॉम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा, “भारत की आर्थिक वृद्धि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कौशल अंतराल को पाटने और तकनीकी नवाचार एवं वैश्विक सहयोग को बढ़ाने पर निर्भर करेगी। डिजिटल और परिवहन अवसंरचना में निवेश, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और अनुसंधान एवं विकास को आगे बढ़ाना हमें भविष्य की प्रौद्योगिकियों और वैश्विक व्यापार में अग्रणी बना सकता है।”
    बैन एंड कंपनी के पार्टनर लोकेश पायिक ने कहा, “भारत उच्च आय वाले देश बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। वर्ष 2047 तक 23 लाख करोड़ डॉलर-35 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को प्राप्त करने में क्षेत्रीय परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और कार्यबल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह भारत को शुद्ध आयातक से एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी, निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था में बदल देगा।”
    रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र इस परिवर्तन में प्रमुख भूमिका निभाएगा और वर्ष 2047 तक 3.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है, जो वैश्विक उत्पादन में 20 प्रतिशत से अधिक का योगदान देगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    By News MaatiApril 3, 202619

    मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट…

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत

    April 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.