
दरभंगा। बिहार की लेडी सिंघम आइपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। काम्या मिश्रा ने बिहार पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। काम्या मिश्रा जीतन सहनी हत्याकांड के लिए गठित एसआइटी को लीड कर रही थीं।



दरअसल, आईपीएस काम्या मिश्रा फिलहाल दरभंगा में ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उन्हें जीतन सहनी मर्डर केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। वहीं ओडिशा की रहने वाली काम्या बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 98 फीसदी अंक हासिल किए।
22 वर्ष की उम्र में बनी थीं आइपीएस : काम्या मिश्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 22 वर्ष की उम्र में पहले ही अटेम्प्ट में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक भी कर ली। पहले उन्हें हिमाचल कैडर अलॉट किया गया था, लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया था।
काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज की IPS अधिकारी
आईपीएस काम्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज की पासआउट हैं। 2019 में यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 172वीं रैंक हासिल की थीं। इंडियन पुलिस सर्विस में उनका चयन हुआ। शुरू में काम्या को हिमाचल कैडर एलॉट किया गया था, हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं। वो 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अफसर हैं। सुपर कॉप कपल ने उदयपुर में शानदार शादी की थी, अवधेश सरोज ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।

