Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    • तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
    • जिंदल स्टेनलेस के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
    • दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
    • बिहार में नई चीनी मिल खोलने वालों को एक रुपये के टोकन पर मिलेगी जमीन, निवेशकों को पांच वर्षों में 100 करोड़ तक मिलेगा अनुदान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अगले साल पटना में दौड़ेगी मेट्रो, जानें चार शहरों में कब शुरू होगा काम
    Bihar

    अगले साल पटना में दौड़ेगी मेट्रो, जानें चार शहरों में कब शुरू होगा काम

    News MaatiBy News MaatiAugust 3, 2024No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पटना एयरपोर्ट और तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनेगा। अगले साल जुलाई तक पटना में मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य है। सबसे पहले मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक मेट्रो चलेगी। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में अगले साल तक मेट्रो परियोजना शुरू हो सकती है। इन चारों शहरों में मेट्रो चलाने के लिए जनवरी तक डीपीआर बन जाएगा। पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही पटना मेट्रो का विस्तार करेगी। इसके तहत पटना एयरपोर्ट और पटना सिटी के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को मेट्रो रेल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही डीपीआर बनाने के लिए राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) से अनुरोध करेगा।

    दो कॉरिडोर पर तेजी से काम चालू
    फिलहाल पटना मेट्रो के दो कॉरिडोर पर काम चल रहा है। पहला कॉरिडोर दानापुर से खेमनीचक तक है और दूसरा कॉरिडोर पटना स्टेशन से न्यू आईएसबीटी तक है। इन दोनों कॉरिडोर के जरिए पटना के नए बस स्टैंड, पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल जैसे रेलवे स्टेशन को मेट्रो रूट से जोड़ा जा चुका है। लेकिन अभी तक पटना एयरपोर्ट मेट्रो रूट से नहीं जुड़ा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना एयरपोर्ट तक मेट्रो रेल ले जाने की योजना बनाई गई है। इसी तरह तख्त हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा धार्मिक पर्यटन का प्रमुख स्थल है। पटना मेट्रो से जुड़ जाने से देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से तख्त हरिमंदिर साहिब पहुंच सकेंगे।

    पटना सिटी के गुरुद्वारा और पटना एयरपोर्ट को वर्तमान कॉरिडोर से कैसे जोड़ा जाएगा, यह रूट अंडरग्राउंड होगा या एलिवेटेड, इन सभी पहलुओं पर सर्वे के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सबसे पहले प्रायॉरिटी कॉरिडोर में मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 5 स्टेशनों के बीच पटना मेट्रो दौड़ेगी। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग और मेट्रो के अफसरों के बीच एक मीटिंग के बाद सहमति बन गई है। इस एलिवेटेड रूट पर 75 प्रतिशत से ज्यादा सिविल काम कम्प्लीट हो चुका है। इसके बाद प्रायॉरिटी कॉरिडोर रूट पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, पहले प्रायॉरिटी कॉरिडोर में पटरी, सिग्नल, कोच आदि का काम जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) फंड से किया जाना था। लेकिन काम को जल्द पूरा करने के लिए अब इस काम को नॉन-JICA फंड से करने की योजना है।

    अगले साल यानी 2025 से मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा की जमीन पर मेट्रो काम शुरू हो सकता है। बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मुताबिक इन चारों शहरों में मेट्रो रेल चलाने के लिए जनवरी 2025 तक डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। इस DPR में गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल के संभावित रूट, खर्च जैसे प्लान का डिटेल ब्योरा होगा। इसके बाद बिहार सरकार इसे मंजूरी के लिए केंद्र को भेजेगी। वहां से ग्रीन सिग्नल मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    June 24, 2026

    अक्षरा ने चौकों-छक्कों की बारिश, बिहार महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में 68 गेंदों में 164 रन बनाया

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    By News MaatiJune 25, 20261

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू…

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026

    तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026

    तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.