
रांची : गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में बुधवार को स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की पुण्यतिथि मनाई गई।



इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य तथा दीदियों ने बुधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार बुधिया, माता शारदा बुधिया, सचिव दिलीप पाहन, हरि कृष्ण बुधिया, सदस्य अरूण बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा, समिति के अन्य सदस्य और विद्यालय के सभी आचार्य- दीदी एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही।
