
नयी दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से आठ किलोग्राम कम हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार यह जानकारी दी।



पार्टी ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक मेडिकल बोर्ड ने उनके आहार में “पराठा और पूड़ी” शामिल करने की सिफारिश की है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
उच्च न्यायालय अगले सप्ताह केजरीवाल की जमानत पर अपना फैसला सुना सकता है।

