
कोलंबो: विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जून को श्रीलंका की यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।



श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि श्रीलंका जयशंकर की यात्रा को लेकर उत्सुक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी आगामी दिनों में द्वीपीय राष्ट्र का दौरा करने की उम्मीद है।

