रांची। रातू थाना पुलिस ने साहिबगंज के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के शातिर मोबाईल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 79 मोबाईल फोन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार शातिर चोरों में लड्डू नोनिया, जितेन्द्र नोनिया, पुसवा नोनिया, अर्जुन नोनिया और मिथुन दास शामिल है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रातू के एतवार बाजार से एक नाबालिग को मोबाइल चोरी करने के प्रयास में पकड़ा गया था, जिससे पूछ ताछ करने पर बताया की मेरे साथी लोग कमड़े में किराये के मकान में रहते है। थाना प्रभारी रातु के जरिये मामले की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

एसएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम ने त्वरित काकारर्रवाई करते हुए सूर्या नगर कमड़े स्थित बिट्टू चौधरी के घर पहुंचा, जहां एक कमरे में रह रहे छह लोगों को पकड़ा गया, जिसमे एक नाबालिक भी था। घर के तलाशी के क्रम में इनलोगों के पास से कुल 79 अलग अलग कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि ये लोग रांची के दलादली चौक, कटहल मोड़, सदर बजार, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, कांटाटोली चौक, बिरसा चौक, अरगोडा चौक सहित अन्य जगहों से मोबाईल की चोरी करते हैं। जब अच्छी संख्या में मोबाईल जमा हो जाता है तो उसे ट्रेन से अपने साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव ले जाते हैं। इसके बाद बंग्लादेश से आदमी आकर चोरी के सभी मोबाईल को खरीद कर ले जाता है और हमलागों को अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

इस धंधा में हमारे गांव के और भी कई लोग जुड़े हुए हैं। जो विभिन्न शहरों मे जा कर मोबाईल की चोरी करते हैं। सभी ने अपना दोष स्वीकार किया हैं । पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इस काम में ये लोग बच्चों का भी इस्तेमाल करते है ताकि कभी पकड़े जाए तो आम लोग बच्चा समझ कर छोड देंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version