मुंबई: टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया में निश्चित अवधि के अनुबंध (एफटीसी) पर काम कर रहे गैर-उड़ान सेवा से जुड़े लगभग 300 कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण होने की संभावना सीमित है।

विस्तारा के साथ विलय की तैयारी में ये कर्मचारी कंपनी में कोई भूमिका हासिल करने में विफल रहे है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के विभिन्न विभागों में 10-15 साल से काम कर रहे इन कर्मचारियों का अनुबंध अबतक बढ़ता रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version