जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में गुरुवार को तीन जवान शहीद हो गए। जवानों ने 3 आतंकी मार गिराए। सुबह से जारी मुठभेड़ में DSP धीरज सिंह समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। इनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन शहीद जवानों के नाम तारिक अहमद, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह हैं। इन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था। जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के इन जवानों को पेट में गोली लगी थी।

एनकाउंटर राजबाग के घटी जुठाना इलाके के जखोले गांव के पास चल रहा है। यहां करीब 9 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है। SOG, सेना, BSF और CRPF की जॉइंट टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version