Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026

    इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र

    September 27, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    • इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    • गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान
    • गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम
    • जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे, शामली में गरजे योगी
    India

    माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे, शामली में गरजे योगी

    News MaatiBy News MaatiJuly 17, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    शामली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत वाली 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को ‘जिन्ना का उपासक’ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले विकास कार्य ठप थे, बिजली, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं बदहाल थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कभी आतंक, पलायन और गुंडागर्दी के लिए चर्चा में रहने वाला शामली आज विकास का नया केंद्र बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून, शामली-अंबाला और प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के संगम के कारण यह जिला भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का महत्वपूर्ण विकास केंद्र बनेगा। योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने माफिया को जेल या जहन्नुम पहुंचाने का संकल्प लिया था और शामली-कैराना आकर उन्हें लगता है कि वह संकल्प सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी, किसान और आम नागरिक भय के माहौल में जीते थे, जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकारों के दौरान विकास की बजाय तुष्टिकरण और अव्यवस्था को बढ़ावा मिला।
    उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा तथा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़िए भगवान राम के वंशज और भगवान शिव के भक्त हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर विवाद या हुड़दंग से बचें। यदि कोई असामाजिक तत्व यात्रा को बदनाम करने का प्रयास करे तो उसे तत्काल अलग कर दें।

    योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश की चीनी मिलें संकट से जूझ रही थीं, लेकिन सरकार ने उन्हें पुनर्जीवित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं। गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा है और भुगतान व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुई है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज गन्ना, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है।

    उन्होंने कहा कि एक दशक पहले शामली में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब थी, जबकि आज 400 केवी विद्युत उपकेंद्र के कारण जिले में बिजली आपूर्ति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान शामली के अस्पतालों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए आए, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलाव का प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ की। उन्होंने शामली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मयुद्ध पर जाने से पहले इस क्षेत्र में विश्राम किया था। उन्होंने 1857 की क्रांति में शामली और कैराना के योगदान को भी याद किया तथा कैराना घराने की संगीत परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे हैं यूपी में बने ब्रह्मोस, नोएडा में गरजे अमित शाह

    September 25, 2026

    प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

    September 24, 2026

    केंद्रीय मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से, सुधारों और नीतियों पर होगी चर्चा

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    By News MaatiSeptember 27, 20262

    पटना। बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनके अपराधों के…

    इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र

    September 27, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    September 27, 2026

    रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026

    इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र

    September 27, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    September 27, 2026

    रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

    September 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.