अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में रविवार सुबह आठों आरोपियों के घर पर पुलिस ने एकसाथ छापा मारा। इस दौरान परिजनों से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठों आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल और रमाशंकर मिश्र को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6 जून को राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद सरकार ने मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी कई दिनों तक अयोध्या में रहकर राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में जांच की थी। इसके बाद सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। बीते गुरुवार ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने आठों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बता दें कि, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गठित एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर 3 सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ने अयोध्या में 6 दिन तक कैंप कर जांच की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों से गहन पूछताछ की गई। अब रिपोर्ट के आधार पर शासन आगे का फैसला लेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version