रांची। राज्य के 10 जिलों में एक जनवरी राज्य के 10 जिलों में घना कुहासे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के जिन जिलों में घना कुहासा छाने का अलर्ट जारी किया गया है उनमें दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिले (देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) शामिल हैं।

मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद पुन: इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की बात कही है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। दिन में सबसे ठंडा पाकुड और रात में सबसे सर्द गुमला पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड का सबसे अधिक ठंडा पाकुड़ और सबसे सर्द रात गुमला की रही। पाकुड़ में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और गुमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इधर, राज्य के वायुमंडल के निचले हिस्से में मध्यम दर्जे की उत्तर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से रांची सहित विभिन्न जिलों में दिनभर कनकनी महसूस की गई। हालांकि दिन में धूप में तल्खी महसूस की गई। लेकिन शाम होते ही पुन: भारी ठंड महसूस की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version