रांची। रांलालपुर थाना क्षेत्र स्थित थड़पखना स्थित हरि मार्केट में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में लेडी डायना पार्लर समेत करीब तीन दुकानें आ गई हैं।

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उससे पहले हरि मार्केट बंद हो चुका था। इस कारण दुकानों के अंदर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिस स्थान पर आग लगी है, उसके ठीक बगल में सीएट टायर की दुकान और पेट्रोल पंप भी स्थित है। इससे आग के फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version