रांची। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 अगस्त तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। 13 से 15 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश 86 मिलीमीटर गढ़वा के धुरकी में दर्ज की गयी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version